Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Congress President Rahul Gandhi celebrates 50th birthday at party office in delhi-कांग्रेस मुख्यालय में मनाया राहुल गांधी ने 50वां बर्थडे - Sabguru News
होम Delhi कांग्रेस मुख्यालय में मनाया राहुल गांधी ने 50वां बर्थडे

कांग्रेस मुख्यालय में मनाया राहुल गांधी ने 50वां बर्थडे

0
कांग्रेस मुख्यालय में मनाया राहुल गांधी ने 50वां बर्थडे
Congress President Rahul Gandhi celebrates 50th birthday at party office in delhi
Congress President Rahul Gandhi celebrates 50th birthday at party office in delhi

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अपना जन्मदिन पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। गांधी का यह 50वां जन्मदिन था।

सुबह गांधी ने सफेद कुर्ता पैजामा पहने 24 अकबर रोड कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और मिठाइयां बांटी। पार्टी मुख्यालय में गांधी को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुभकामनाएं दी और गुलदस्ते भेंट किए।

राहुल गांधी ने मुख्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं और मीडिया कर्मियों को मिठाई बांटी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने गांधी के जन्मदिन पर उनके आवास पर एक हवन का भी आयोजन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनकी दीर्घ आयु की कामना की। गांधी ने शुभकामना के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट और महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव सिंह ने राहुल गांधी को शुभकामनाएं दी।