
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को रविवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। सोनिया गांधी को 30 जुलाई को नियमित जांच और परीक्षण के लिए सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
अस्पताल ने बताया कि सोनिया गांधी को आज अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल से छुट्टी के समय कांग्रेस अध्यक्ष की सेहत स्थिर थी।
अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष 30 जुलाई शाम सात बजे अस्पताल में भर्ती हुईं थी, जिन्हें आज दोपहर एक बजे डिस्चार्ज कर दिया गया। बुलेटिन के अनुसार सोनिया गांधी का स्वास्थ्य फिलहाल स्थिर है।