
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की माता पाओला माइनो का निधन हो गया है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने ट्वीट कर सोनिया गांधी के माता जी के निधन की जानकारी देते हुए बताया कि पाओला माइनो का इटली में शनिवार 27 अगस्त को निधन हो गया था।
रमेश ने ट्वीट किया कि सोनिया गांधी की माता पाओला माइनो का शनिवार 27 अगस्त को इटली में उनके घर पर निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल किया गया।
छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पाओला के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि सोनिया गांधी की माता के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर समस्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे।