

नई दिल्ली। कांग्रेस ने लोकसभा की तिथियों की घोषणा से पहले गुरुवार को 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर यह संकेत दे दिया है कि वह लोकसभा चुनाव फ्रंटफुट पर लड़ेगी।
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पहले ही कह दिया था कि कांग्रेस बैकफुट पर नहीं, फ्रंटफुट पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस पिछले कुछ चुनावों के दौरान अक्सर चुनाव की तिथियां घोषित होने के बाद ही उम्मीदवारों की सूची जारी करती थी लेकिन इस बार पार्टी ने चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही कुछ उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
कांग्रेस की पहली सूची में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और आर पी एन सिंह के नाम प्रमुख हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के प्रभारी महासचिव मुकुल वासनिक द्वारा जारी की गई सूची में उत्तर प्रदेश की 11 और गुजरात की चार लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।
सूची इस प्रकार है:
1. राजू परमार अहमदाबाद पश्चिम (सु) – गुजरात
2. भरतसिंह एम सोलंकी आणंद -गुजरात
3. प्रशांत पटेल वडोदरा -गुजरात
4. रंजीत मोहन सिंह रथवा छोटा उदयपुर (सु) – गुजरात
5. इमरान मसूद सहारनपुर -उत्तर प्रदेश
6. सलीम इकबाल शेरवानी बदायूं -उत्तर प्रदेश
7. जितिन प्रसाद धौरहरा -उत्तर प्रदेश
8. श्रीमती अनु टंडन उन्नाव -उत्तर प्रदेश
9़ श्रीमती सोनिया गांधी रायबरेली -उत्तर प्रदेश
10. राहुल गांधी अमेठी -उत्तर प्रदेश
11. सलमान खुर्शीद फरूर्खाबाद -उत्तर प्रदेश
12. राजाराम पाल अकबरपुर -उत्तर प्रदेश
13. बृजलाल खबरी जालौन (सु) -उत्तर प्रदेश
14. निर्मल खत्री फैजाबाद -उत्तर प्रदेश
15. आर पी एन सिंह कुशीनगर -उत्तर प्रदेश