Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Congress releases list of star campaigners for by-elections in Rajasthan - Sabguru News
होम Headlines राजस्थान उपचुनाव: कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

राजस्थान उपचुनाव: कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की

0
राजस्थान उपचुनाव: कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
Congress releases list of star campaigners for by-elections in Rajasthan
 Congress releases list of star campaigners for by-elections in Rajasthan
Rajasthan by-election: Congress releases list of 40 star campaigners

जयपुर राजस्थान में खींवसर और मंडावा विधानसभा सीट के लिये 21 अक्टूबर को होने वाले उपचुनाव के लिये कांग्रेस ने आज अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

पार्टी के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा ने सूची जारी करते हुए राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को इसकी प्रति भेजी है। सूची में राज्य के प्राय: सभी प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है। हालांकि राष्ट्रीय नेताओं में केवल डा़ मनमोहन सिंह को ही शामिल किया गया है।

सूची के अनुसार डा़ मनमोहन सिंह, अविनाश पांडे, अशोक गहलोत, सचिन पायलट, विवेक बंसल, काजी मोहम्मद निजामुद्दीन, तरुण तोमर, जुबेर खान,धीरज गुर्जर, भंवर जितेंद्र सिंह, मोहन प्रकाश,  नारायण सिंह, डा़ बीडी कल्ला, डा़ चंद्रभान, हेमाराम चौधरी, रामेश्वर डूडी, मास्टर भंवरलाल, विश्वेंद्र सिंह, गोपाल सिंह शेखावत, दीपेंद्र सिंह शेखावत,  शांति धारीवाल, प्रमोद जैन भाया, रमेश मीणा, डा़ रघु शर्मा, लालचंद कटारिया, उदयलाल अंजना, हरीश चौधरी, प्रताप सिंह खाचरियावास, शाले मोहम्मद, गाेविंद सिंह डोटासरा, टीकाराम जूली, अशोक चांदना, डा़ जितेंद्र सिंह, बृजेंद्र सिंह ओला, राजेंद्र चौधरी, परसराम मोरदिया, नरेंद्र बुढानिया, राकेश पारिख, रेहाना रियाज, अभिमन्यु पूनिया हैं।