Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
निकाय चुनाव : केकड़ी को स्मार्ट सिटी बनाने का कांग्रेस का वादा - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer निकाय चुनाव : केकड़ी को स्मार्ट सिटी बनाने का कांग्रेस का वादा

निकाय चुनाव : केकड़ी को स्मार्ट सिटी बनाने का कांग्रेस का वादा

0
निकाय चुनाव : केकड़ी को स्मार्ट सिटी बनाने का कांग्रेस का वादा

अजमेर। राजस्थान में अजमेर जिले के केकड़ी में होने जा रहे निकाय चुनाव में कांग्रेस ने आज अपना घोषणापत्र जारी करते हुए केकड़ी को स्मार्ट सिटी बनाने का वादा किया है।

कांग्रेस ने जारी अपने घोषणापत्र मे केकड़ी को स्मार्ट सिटी बनाने के साथ साथ केकड़ी को जिला बनाने के लिए तेज प्रयास का संकल्प दोहराया साथ ही अन्य विकास कार्यों के तहत हाउसिंग बोर्ड की स्थापना, ई-लाइब्रेरी की स्थापना, सर्व सुविधायुक्त रोडवेज बस डिपो की स्थापना के अलावा शहर सौंदर्यीकरण के अनेक कार्यों का उल्लेख किया गया है।

घोषणापत्र में सभी वार्डों के सर्वांगीण विकास की बात कहते हुए केकड़ी में कांग्रेस का बोर्ड बनाने के लिए मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई है। केकड़ी नगरपालिका के 40 वार्डों में 28 जनवरी को मतदान होना है।