Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
congress says on MJ Akbar's silence for me-case - #Me Too मामले में एमजे अकबर की चुप्पी शर्मनाक : कांग्रेस - Sabguru News
होम Headlines #Me Too मामले में एमजे अकबर की चुप्पी शर्मनाक : कांग्रेस

#Me Too मामले में एमजे अकबर की चुप्पी शर्मनाक : कांग्रेस

0
#Me Too  मामले में एमजे अकबर की चुप्पी शर्मनाक : कांग्रेस
Congress spokesperson Priyanka Chaturvedi in jaipur
Congress spokesperson Priyanka Chaturvedi in jaipur
Congress spokesperson Priyanka Chaturvedi in jaipur

जयपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने मी टू मामले में केन्द्रीय विदेश राज्यमंत्री एमजे अकबर की चुप्पी को शर्मनाक बताते हुए कहा बेटी बचाओं बेटी पढाओं अभियान चलाने वाली सरकार अब तक इस मामले में मौन क्यों है। उन्होंने सरकार की कथनी और करनी में अन्तर का अराेप लगाया।

चतुर्वेदी ने अाज यहां पिंकसिटी प्रेस क्लब की ओर से आयोजित मीडिया, समाज और राजनीति विषय पर आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के शोषण जैेसे गंभीर विषय पर सरकार चुप क्यों है और अब तक उनकी जवाबदेही तय क्यों नहीं की गई।

उन्होंने कहा कि यौन शाैषण के आरोप लगाने वाली महिलाओं की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और सरकार आरोपी के खिलाफ कार्यवाही करने के स्थान पर पीड़िताओं को चुप कराने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं का समर्थन किया है और उनकी अवाज दबाने के बजाय उनको हिम्मत बंधाने का काम किया है।

मध्य प्रदेश की कांग्रेस मीडिया प्रभारी सुश्री चतुर्वेदी ने भाजपा शासित राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ हुए अपराधों के आकड़ों का हवाला देते हुये कहा कि इन राज्यों में महिला यौन उत्पीड़न की घटनाओं में वृद्धि हुई है, जो भाजपा शासन की सोच और विचारधारा को प्रतिबिम्बित करता है।

राजस्थान का जिक्र करते हुए कहा कि यहां महिला मुख्यमंत्री होने के बावजूद महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े है और इस मामले में यह देश का तीसरा राज्य बन गया है। मुख्यमंत्री का महिला सशक्तीकरण का नारा जयपुर से शुरु होकर दिल्ली तक खत्म हो जाता है।

राफेल लड़ाकू विमान साैदे पर उन्होंने कांग्रेस के पुराने आरोपों को दोहराते हुए कहा कि 526 करोड़ रुपए का विमान 1670 करोड़ रुपए का कैसे हो गया। अब राफेल विमान बनाने वाली कम्पनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का भी बयान सामने आ गया कि हमारे पास अनिल अम्बानी की कम्पनी के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था।

उन्होंने इस मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी)से जांच की मांग को भी दोहराया। साथ ही कहा कि इस मामले में मीडिया पर भी दवाब बनाया जा रहा है।

उन्होंने राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि सरकार बनते ही पहले ।00 दिन में वर्तमान सरकार से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों की जांच की जाकर जवाब देही तय की जाएगी। उन्होंने सरकार बनने पर राज्य में मीडिया कर्मियों की समस्याआें को दूर करने का भी विश्वास दिलाया।