Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
congress seva dal Chief Organiser of laljibhai Desai visits ajmer-सेवादल कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं का सेवाभावी दल : लालजी भाई देसाई - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer सेवादल कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं का सेवाभावी दल : लालजी भाई देसाई

सेवादल कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं का सेवाभावी दल : लालजी भाई देसाई

0
सेवादल कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं का सेवाभावी दल : लालजी भाई देसाई

अजमेर। राष्ट्रीय कांग्रेस के अग्रिम संगठन सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ने कहा कि सेवादल कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ताओं का सेवाभावी दल है।

देसाई ने आज यहां पत्रकारों से कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने सेवादल की स्वायत्तता बनाए रखते हुए कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम करने की छूट दे रखी है।

सेवादल के कार्यकर्ताओं की लोकसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका दिखाई देगी। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उनका पहले नारा था सबका साथ-सबका विकास लेकिन अब यह नारा ‘सबका साथ-दो का विकास’ के रूप में सामने आ रहा है।

देसाई ने भरोसा जताया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस भारी बहुमत से जीतकर केंद्र में सरकार बनाएगी और इस कड़ी में सेवादल के कार्यकर्ता चुनाव में प्रत्येक बूथ पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि सेवादल का अधिवेशन फरवरी में अजमेर में होने जा रहा है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शिरकत करेंगे।