Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस सेवा दल की आजादी की गौरव यात्रा का अजमेर जिले में भव्य स्वागत - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer कांग्रेस सेवा दल की आजादी की गौरव यात्रा का अजमेर जिले में भव्य स्वागत

कांग्रेस सेवा दल की आजादी की गौरव यात्रा का अजमेर जिले में भव्य स्वागत

0
कांग्रेस सेवा दल की आजादी की गौरव यात्रा का अजमेर जिले में भव्य स्वागत

अजमेर। कांग्रेस सेवा दल की ओर से निकाली जा रही आजादी की गौरव यात्रा का आज सुबह अजमेर जिले की सीमा पर रावत माला पर भव्य स्वागत किया गया।

आजादी की गौरव यात्रा की अजमेर जिला प्रभारी मंत्री एवं जल संसाधन मंत्री महेंद्र सिंह मालवीय, गुजरात कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा, राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, गौरव यात्रा के अजमेर प्रभारी राजस्थान स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के अध्यक्ष राज्य मंत्री मुमताज मसीह, राजस्थान केश कला बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री महेंद्र गहलोत, पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने अगवानी की।

अखिल भारतीय कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई, प्रदेश अध्यक्ष विधायक हेमसिंह शेखावत, राष्ट्रीय महासचिव मधु दुरंग, भीम के विधायक सुदर्शन रावत ने गौरव यात्रा का झंडा डॉ रघु शर्मा को सौंपा।

इस अवसर पर अजमेर देहात कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठौड़, पारस पंच, अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल, पार्षद नौरत गुर्जर, कमल वर्मा, अजय शर्मा, अजमेर देहात कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष जयशंकर चौधरी, शहर अध्यक्ष देशराज मेहरा, महिला सेवा दल की प्रदेश अध्यक्ष द्रोपदी कोली, विजय नागोरा, हेमंत जोधा, महेंद्र लोडियाना, वीरेन्दर रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर आयोजित विशाल आम सभा में कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि देश में फिरकाफरस्ती ताकतें वैमनस्यता एवं नफरत का माहौल पैदा कर रही है। हमारी गौरव यात्रा देश में सांप्रदायिक सदभावना एवं सौहार्द का संदेश दे रही है।