Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
congress suffered a setback in Madhya Pradesh, priyanka bharti joins bjp-कांग्रेस छोड बीजेपी में शामिल हुईं साध्वी प्रियंका भारती - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal कांग्रेस छोड बीजेपी में शामिल हुईं साध्वी प्रियंका भारती

कांग्रेस छोड बीजेपी में शामिल हुईं साध्वी प्रियंका भारती

0
कांग्रेस छोड बीजेपी में शामिल हुईं साध्वी प्रियंका भारती
congress suffered a setback in Madhya Pradesh, priyanka bharti joins bjp
congress suffered a setback in Madhya Pradesh, priyanka bharti joins bjp

भोपाल। कांग्रेस नेत्री साध्वी प्रियंका भारती बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

भाजपा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कभी कांग्रेस की स्टार प्रचार रहीं साध्वी प्रियंका भारती अपने समर्थकों के साथ सुबह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सिंह ने उन्हें विधिवत पार्टी में शामिल किया। सिंह ने भाजपा में उनका स्वागत किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस में जाना उनकी भूल थी। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी पार्टी है और भारतीय मूल्यों के प्रति समर्पित संगठन है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर वह गौरव का अनुभव कर रही हैं।