Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस का पश्चिम बंगाल में वामदलों के साथ चुनावी गठबंधन : अधीर रंजन - Sabguru News
होम Delhi कांग्रेस का पश्चिम बंगाल में वामदलों के साथ चुनावी गठबंधन : अधीर रंजन

कांग्रेस का पश्चिम बंगाल में वामदलों के साथ चुनावी गठबंधन : अधीर रंजन

0
कांग्रेस का पश्चिम बंगाल में वामदलों के साथ चुनावी गठबंधन : अधीर रंजन

नई दिल्ली। कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल में सत्तारूए तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ वामदलों के साथ विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन किया है।

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष तथा लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार को यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस बारे में पार्टी नेतृत्व ने फैसला ले लिया है और राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए वाम दलों के साथ 2016 के विधानसभा चुनाव की तर्ज पर इस बार भी चुनावी गठबंधन किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह गठबंधन सत्तारूढ तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ है। उनका कहना था कि वाम दल तथा कांग्रेस बंगाल की जमीन पर धर्म निरपेक्षता को कायम रखने के लिए कटिबद्ध हैं और वहां जो भी सांप्रदायिकता को फैलाने का काम करेंगे उन्हें उठाकर फेंक दिया जाएगा।

उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी के कारण पश्चिम बंगाल में पैर जमाने में कामयाब हुई और उसको यह मौका खुद तृणमूल कांग्रेस की नीतियों ने दिया है।

वामदलों के साथ सीटों के बंटवारे संबंधी एक सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में अभी फैसला नहीं लिया गया है। फिलहाल वहां यह गठबंधन सत्तारूढ दल के खिलाफ किया गया है। उनका यह भी कहना था कि मुख्यमंत्र कौन होगा इस बारे में भी बाद में फैसला लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को कुछ सीटों पर जीत मिली थी लेकिन विधानसभा में स्थिति अलग है। लोकसभा का चुनाव राष्ट्रीय मुद्दों पर लड़ा जाता है लेकिन इस समय विधानसभा चुनाव है और इसमें स्थानीय मुद्दा प्रमुख होते हैं। भाजपा का 200 सीटें जीतने का बयान महज एक कल्पना बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के मंसूबे को पूरा नहीं होने दिया जाएगा।