Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Congress today insults constitution, Dr. Ambedkar says BJP - Sabguru News
होम Breaking BJP ने कहा- कांग्रेस ने आज संविधान, डॉ.अंबेडकर का अपमान किया

BJP ने कहा- कांग्रेस ने आज संविधान, डॉ.अंबेडकर का अपमान किया

0
BJP ने कहा- कांग्रेस ने आज संविधान, डॉ.अंबेडकर का अपमान किया
Congress today insults constitution, Dr. Ambedkar says BJP
Congress today insults constitution, Dr. Ambedkar says BJP
Congress today insults constitution, Dr. Ambedkar says BJP

नई दिल्ली। केन्द्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने संसद के केन्द्रीय कक्ष में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय समारोह से कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों के अनुपस्थित रहने को दुर्भायपूर्ण और आपत्तिजनक बताते हुए इसकी निंदा की और कहा कि ऐसा करके उसने संविधान एवं संविधान के निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और प्रह्लाद जोशी ने यहां संसद भवन में संवाददाताओं से कहा कि 26 नवंबर को भारतीय संविधान बन कर तैयार हुआ था और देश से उसे अंगीकृत किया था। यह दिन राजनीतिक वाद विवाद ऊपर देश का दिन होता है। कांग्रेस एवं उसके सहयोगी दल केन्द्रीय कक्ष से अनुपस्थित रहना संविधान एवं डॉ. अंबेडकर के प्रति असम्मानजनक है।

प्रसाद ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का कांग्रेस पहले ही अपमान करती रही है। ये कोई नई बात नहीं है। पहले भी कांग्रेस ने उन्हें चुनाव जीतकर लोकसभा नहीं आने दिया था। डॉ. अंबेडकर को भारत रत्न भी नहीं मिलने दिया। 2015 में भाजपा की सरकार ने संविधान दिवस को आदरपूर्वक मनाने का फैसला किया तो कांग्रेस ने वहां भी अपमान जनक व्यवहार किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस 50 साल अकेले और सहयोगियों के साथ कई और साल सत्ता में रही है। उसका आज का व्यवहार दुर्भाग्यपूर्ण, आपत्तिजनक है जिसकी हम भर्त्सना करते हैं।