Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
महिला मंत्री के खिलाफ कांग्रेस MLA ने की अभद्र टिप्पणी, FIR दर्ज - Sabguru News
होम Headlines महिला मंत्री के खिलाफ कांग्रेस MLA ने की अभद्र टिप्पणी, FIR दर्ज

महिला मंत्री के खिलाफ कांग्रेस MLA ने की अभद्र टिप्पणी, FIR दर्ज

0
महिला मंत्री के खिलाफ कांग्रेस MLA ने की अभद्र टिप्पणी, FIR दर्ज

विदिशा। मध्यप्रदेश के विदिशा से कांग्रेस विधायक शशांक भार्गव द्वारा एक महिला केंद्रीय मंत्री के खिलाफ असभ्य और अभद्र टिप्पणी के बाद आज यहां भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुलिस के समक्ष प्राथमिकी दर्ज कराई।

स्थानीय भाजपा नेता मुकेश टंडन की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज मामला विवेचना में ले लिया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कांग्रेस विधायक ने आज यहां एक विरोध प्रदर्शन के बाद मीडिया के समक्ष एक महिला केंद्रीय मंत्री का जिक्र करते हुए उनके खिलाफ अश्लील टिप्पणी की है। शिकायत के साथ कांग्रेस विधायक के बयान के प्रमाण स्वरूप वीडियोे भी पेश किया गया है। इस आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

इसके पहले भार्गव एक महिला केंद्रीय मंत्री के परिप्रेक्ष्य में कहते हुए सुने जा रहे हैं कि वे चाहें तो पेट्रोल डीजल के दाम कम करवा सकती है। विधायक ने और भी टिप्पणियां की हैं।
इस घटना के बाद रात्रि में कुछ लोग विधायक भार्गव के निवास पर पहुंचे और तोड़फोड़ की। इसके बाद पुलिस भी हरकत में आई।