Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Congress wave in assembly elections : Chief Organiser seva dal Lalji Desaiविधानसभा चुनाव में कांग्रेस की लहर : लालजी देसाई - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की लहर : लालजी देसाई

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की लहर : लालजी देसाई

0
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की लहर : लालजी देसाई
Congress seva dal Chief Organiser Lalji Desai

अजमेर। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई ने दावा किया है कि इस बार विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की लहर है और अब यह एक तरफा चुनावी मैच होने जा रहा है।

देसाई ने शुक्रवार को यहां चुनाव प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत में यह दावा किया। उन्होंने कहा कि सेवादल पूरे देश में सक्रिय हैं और कार्यकर्ता संगठित होकर भाजपा के खिलाफ पूरी ताकत से मैदान में है।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और राजस्थान की वसुंधरा सरकार के कुशासन ने सारी व्यवस्थाओं को चौपट कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश में जनता के मुद्दों पर चुनाव होने चाहिए।

उन्होंने कहा कि राफेल से लेकर अन्य बड़े बड़े वादे किए गए लेकिन इनके इरादे सदैव छोटे रहे। भाजपा ने देश में स्वार्थ की राजनीति कर हमेशा अपने हित साधने की कोशिश की है। जनता के दुखदर्द, तकलीफों से उन्हें कोई लेना देना नहीं है। लेकिन कांग्रेस अपने अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में जनता के बीच पहुंचकर उनकी तकलीफों को समझ रही हैं।

Congress seva dal Chief Organiser Lalji Desai
Congress seva dal Chief Organiser Lalji Desai

उन्होंने दावा किया कि राजस्थान ही नहीं आगामी चुनावों में पांचों प्रदेशों में कांग्रेस बहुमत से सत्ता में काबिज होकर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट के नेतृत्व में राज्य में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है।

उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण में यहां प्रदेश के दो सौ विधानसभा सीटों के प्रत्येक ब्लॉक से सेवादल कार्यकर्ता आया है। साथ ही पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, गुजरात एवं उत्तरप्रदेश का कार्यकर्ता भी मौजूद हैं जिन्हें विशेषज्ञ द्वारा चुनाव प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जो शनिवार तक चलेगा।

अजमेर : चुनाव प्रबंधन के गुर सीख रहे कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता