Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
congress wins ramgarh by-election, touches 100 tally in rajasthan-राजस्थान में रामगढ़ सीट जीत कर कांग्रेस ने पूरी की सेंचुरी@100 - Sabguru News
होम Rajasthan Alwar राजस्थान में रामगढ़ सीट जीत कर कांग्रेस ने पूरी की सेंचुरी@100

राजस्थान में रामगढ़ सीट जीत कर कांग्रेस ने पूरी की सेंचुरी@100

0
राजस्थान में रामगढ़ सीट जीत कर कांग्रेस ने पूरी की सेंचुरी@100
congress wins ramgarh by-election, touches 100 tally in rajasthan
congress wins ramgarh by-election, touches 100 tally in rajasthan

जयपुर। राजस्थान में अलवर जिले के रामगढ़ सीट पर जीत के साथ विधानसभा में कांग्रेस सदस्यों की संख्या 100 हो गई है।

रामगढ़ सीट पर हुए चुनाव की गुरुवार को हुई मतगणना में कांग्रेस की श्रीमती साफिया खान ने अपने निकटतम प्रतिद्वद्वी भाजपा के सुखवंत सिंह को 12228 मतों से हराया। बसपा के जगत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इस सीट पर 20 उममीदवार चुनाव मैदान में थे।

साफिया खान को 83311 मत तथा सुखवंत सिंह को 71053 मत मिले। तीसरे स्थान पर रहे जगत सिंह को 24856 मत मिले। इस जीत के साथ कांग्रेस के विधायकों की संख्या एक सौ हो गई है जो राज्य विधानसभा की कुल सदस्य संख्या की ठीक आधी है।

उल्लेखनीय है कि बसपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह चौधरी के निधन होने से रामगढ़ का चुनाव रद्द किया गया तथा 199 सीटों पर ही चुनाव कराया गया था। कांग्रेस को 99 सीट पर जीत मिल पायी थी जो स्पष्ट बहुमत से दो सीट कम थी। विधानसभा में उसे बसपा सहित निर्दलीयों का समर्थन हासिल है।

अशोक गहलोत के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार हुए चुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल हुई है तथा भाजपा को करारा झटका लगा है। पिछली बार इस सीट पर भाजपा ने जीत हासिल की थी।