Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Congress women wing to file nationwide FIRs on malicious campaign against Priyanka Vadra-प्रियंका वाड्रा मामले में महिला कांग्रेस दायर करेगी प्राथमिकी - Sabguru News
होम Breaking प्रियंका वाड्रा मामले में महिला कांग्रेस दायर करेगी प्राथमिकी

प्रियंका वाड्रा मामले में महिला कांग्रेस दायर करेगी प्राथमिकी

0
प्रियंका वाड्रा मामले में महिला कांग्रेस दायर करेगी प्राथमिकी

नई दिल्ली। महिला कांग्रेस ने पार्टी की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर सोशल मीडिया पर चलाये जा रहे आपत्तिजनक अभियान की कड़ी आलाेचना की है और कहा है कि महिला कांग्रेस इसके विरुद्ध हर राज्य में प्राथमिकी दायर कराएगी।

महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुष्मिता देव ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया में सुनियोजित आपत्तिजनक अभियान चलाया जा रहा है। इससे तय है कि महिलाओं के लिए राजनीति में आना कितना मुश्किल है।

उन्होंने इसे गंभीर मामला बताया और कहा कि प्रियंका वाड्रा के विरुद्ध सोशल मीडिया पर चल रहे इस अभियान के खिलाफ चार फरवरी को हर राज्य में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह फैसला उनका नहीं है बल्कि इस बारे में महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है।