Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जब कांग्रेस नेता ने लगाए प्रियंका गांधी की जगह प्रियंका चोपड़ा के नारे, देखें वीडियो - Sabguru News
होम Breaking जब कांग्रेस नेता ने लगाए प्रियंका गांधी की जगह प्रियंका चोपड़ा के नारे, देखें वीडियो

जब कांग्रेस नेता ने लगाए प्रियंका गांधी की जगह प्रियंका चोपड़ा के नारे, देखें वीडियो

0
जब कांग्रेस नेता ने लगाए प्रियंका गांधी की जगह प्रियंका चोपड़ा के नारे, देखें वीडियो
congress-worker-shouted-slogans-of-priyanka-chopra-zindabad-instead-of-priyanka-gandhi
congress-worker-shouted-slogans-of-priyanka-chopra-zindabad-instead-of-priyanka-gandhi
congress-worker-shouted-slogans-of-priyanka-chopra-zindabad-instead-of-priyanka-gandhi

नई दिल्ली। कभी-कभी नेताओं के साथ ऐसा हो जाता है जिसकी वह खुद सपने में भी कल्पना भी नहीं कर सकता। ऐसा ही कुछ प्रियंका गांधी के साथ हुआ है। रविवार को कांग्रेस की एक रैली के दौरान पार्टी का एक कार्यकर्ता जयकारे लगा रहा था। इस दौरान कार्यकर्ता ने सोनिया गांधी, कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। इसी क्रम में कार्यकर्ता को प्रियंका गांधी का भी नारा लगाना था, लेकिन वह ‘प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद’ के नारे लगाने लगा। यह सुन पार्टी के सभी कार्यकर्ता हैरान रह गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

22 सेकंड के वीडियो में नारा लगा रहे शख्स की जुबान जोश में फिसल जाती है। वो बाद में सॉरी भी बोलता है। वह नारा लगाते हुए कहता है ‘सोनिया गांधी जिंदाबाद, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद , राहुल गांधी जिंदाबाद, प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद… सॉरी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी…’

सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। फैंस जमकर मजाकिया टिप्पणी कर रहे है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ‘भावना में बह गए कांग्रेस के कार्यकर्ता जल्दबाजी में प्रियंका गांधी के बजाय प्रियंका चोपड़ा जिंदाबाद।’