Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस ने धारा 144 एवं कोरोना दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ाई : किरण माहेश्वरी - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur कांग्रेस ने धारा 144 एवं कोरोना दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ाई : किरण माहेश्वरी

कांग्रेस ने धारा 144 एवं कोरोना दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ाई : किरण माहेश्वरी

0
कांग्रेस ने धारा 144 एवं कोरोना दिशा निर्देशों की धज्जियां उड़ाई : किरण माहेश्वरी

जयपुर। राजस्थान की पूर्व मंत्री किरण माहेश्वरी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि क्षेत्र सुधार विधेयकों के विरोध के नाम पर धारा 144 एवं कोरोना दिशा निर्देशों की जम कर धज्जियां उड़ाई है।

राजसमंद से विधायक माहेश्वरी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के नाम पर जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ अत्यंत निंदा जनक है। राजस्थान की जनता कांग्रेस के झूठ, दुष्प्रचार और पाखण्ड़ की राजनीति को अच्छी तरह से समझ रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कृषि क्षेत्र के सुधार के विधेयकों के विरुद्ध कुछ भी ठोस तर्क नहीं है। केवल बिचौलियों का साथ देने और किसानों को विपन्न बनाए रखने के लिए ही कृषि सुधारों का विरोध किया जा रहा है।

माहेश्वरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र में सरकार बनने के बाद वर्ष 2022 तक किसानों की आय दुगूनी करने का पहली बार एक लक्ष्य रखा गया है। केन्द्र सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है।