Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
दिल्ली में युवक कांग्रेस का संसद के निकट प्रदर्शन
होम Delhi दिल्ली में युवक कांग्रेस का संसद के निकट प्रदर्शन

दिल्ली में युवक कांग्रेस का संसद के निकट प्रदर्शन

0
दिल्ली में युवक कांग्रेस का संसद के निकट प्रदर्शन
Congress youth wing stage protest near Parliament
Congress youth wing stage protest near Parliament
Congress youth wing stage protest near Parliament

नई दिल्ली। युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर अलोकतांत्रिक तरीके से काम करने का आरोप लगाते हुए उसकी नीतियों के विरुद्ध गुरुवार को संसद भवन की तरफ मार्च किया।

युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में संगठन के मुख्यालय के सामने एकत्रित हुए और मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाते हुए संसद की तरफ कूच करने लगे, लेकिन वहां बड़ी संख्या में तैनात पुलिस के जवानों ने उन्हें आगे रोक दिया।

युवक कांग्रेस के अध्यक्ष केशव चंद यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज बब्बर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देव, कांग्रेस सचिव विश्वरंजन मोहंती सहित कई नेताओं ने हिस्सा लिया।

कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया और कहा कि उसने चुनाव में किया कोई वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने मोदी सरकार पर राफेल लड़ाकू विमान सौदे में घोटाला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस घोटाले पर पर्दा डालने के लिए तरह-तरह के प्रयास किये जा रहे हैं।