Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर में राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसजनों ने रोपे पौधे - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसजनों ने रोपे पौधे

अजमेर में राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसजनों ने रोपे पौधे

0
अजमेर में राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसजनों ने रोपे पौधे


अजमेर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 76वीं जन्मजयंती आज सदभावना दिवस के रूप में श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस मौके पर पौधे रोपे गए तथा उनकी वर्षभर देखभाल का सेवादल से जुडे कांग्रेसजनों ने संकल्प किया।

पंचशील कॉलोनी स्थित राजीव गांधी सर्किंल पर ​आयोजित कार्यक्रम में सेवादल समेत कांग्रेस से जुडे नेताओं, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पौधे रोपे। राजीव गांधी अमर रहे जैसे नारे गूंजे। इस मौके पर सेवादल अजमेर के अध्यक्ष तथा कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सदभावना शपथ ली।

जैन ने कांग्रेसजनों से राजीव गांधी के सपनों को साकार करने के लिए गरीबों का उत्थान तथा अशिक्षा एवं असमानता को दूर करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। एक-दूसरे की मदद करने और सदभावना का माहौल बनाए रखने में योगदान का दृढ़ निश्चय करना राजीव गांधी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने देश का ही नहीं बल्कि तीसरी दुनियां के देशों का भी नेतृत्व किया और देश को 21वीं शताब्दी में ले जाने के लिए संचार क्रांति का प्रचार-प्रसार किया, इसी का परिणाम है कि आज दुनियां के किसी भी कोने में जो श्रेष्ठ संचार सुविधाएं है, वे भारत के प्रधानमंत्री से लेकर आम नागरिकों को भी उपलब्ध हैं।

इस मौेके पर सेवादल के देशराज मेहरा ने कहा कि राजीव जी ने संविधान संशोधन विधेयक पारित कर पंचातीराज संस्थाओं के समयबद्ध चुनावों का प्रावधान किया, महिलाओं, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति को आरक्षण दिया और नौजवानों को 18 वर्ष की आयु में मतदान करने का अधिकार प्रदान किया।

राजीव गांधी जयंती के अवसर पर दरगाह क्षेत्र में जरूरतमंदों 251 लोगों को अल्पसंख्यक विभाग की ओर से भोजन कराया गया। इसी तरह राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के शैलेष गुप्ता एवं अन्य कार्यकताओं ने स्व. गांधी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।