Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
लखनऊ प्रदेश : अध्यक्ष की रिहाई को लेकर कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी - Sabguru News
होम Headlines लखनऊ प्रदेश : अध्यक्ष की रिहाई को लेकर कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

लखनऊ प्रदेश : अध्यक्ष की रिहाई को लेकर कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी

0
लखनऊ प्रदेश : अध्यक्ष की रिहाई को लेकर कांग्रेसियों ने दी गिरफ्तारी


लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अघ्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यहां प्रदर्शन किया और गिरफ्तारी दी।

कोरोना को लेकर चल रहे लॉकडाउन के कारण लगभग पचास कार्यकर्ता जीपीओ गोलम्बर तक आए। वो गांधी प्रतिमा के परास धरने पर बैठना चाह रहे थे । उनके हाथ में तख्ती थी जिस पर प्रदेश अघ्यक्ष की रिहाई के समर्थन में नारे लिखे थे।

प्रदेश कांग्रेस के मीडिया संयोजक लल्लन सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने वकबजह प्रदेश अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। योगी आदित्यनाथ की सरकार पार्टी के प्रदेश अघ्यक्ष के सेवा भाव ओर उनकी लोकप्रियता से डर गई है इसीलिए उन्हें बिना कारण गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर नहीं बैठने दिया और गिरफ्तार कर पुलिस लाईन ले गई।