Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Congress's Jan Chetna Yatra of rafale deal scam reached Ajmer-राफेल का सच : अजमेर पहुंची कांग्रेस की जन चेतना यात्रा - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer राफेल का सच : अजमेर पहुंची कांग्रेस की जन चेतना यात्रा

राफेल का सच : अजमेर पहुंची कांग्रेस की जन चेतना यात्रा

0
राफेल का सच : अजमेर पहुंची कांग्रेस की जन चेतना यात्रा

Congress's Jan Chetna Yatra

अजमेर। राफेल विमान डील में भ्रष्टाचार को उजागर करने तथा लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार को घेरने की रणनीति के तहत 20 जनवरी को जयपुर से रवाना हुई जन चेतना यात्रा मंगलवार को अजमेर पहुंची। यात्रा का अजमेर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मुहिम चौकीदार चोर है को जोर शोर से आगे बढाने का संकल्प किया। जन चेतना यात्रा के साथ राफेल विमान का सांकेतिक मॉडल आकर्षण का केन्द्र बना रहा।

प्रदेश कांग्रेस के अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष पंकज शर्मा काकू राफेल रथ लेकर प्रदेश में जन चेतना यात्रा पर निकले हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, एआईसीसी के राज्य प्रभारी अविनाश पांडे और प्रभारी सचिव विवेक बंसल ने राफेल रथ को 20 जनवरी को हरी झंडी दिखाकर जयपुर से रवाना किया था।

एक वाहन पर करीब 14 फुट लंबा राफेल विमान लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है वहीं राहुल गांधी की ओर से उठाए गए 5 सवाल रथ पर अंकित हैं। यात्रा में साथ चल रहे कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता यात्रा मार्ग में हर पडाव पर पंपलेट वितरण के गांव, शहर में नुक्कड़ सभाएं कर राफेल को लेकर कांग्रेस के पांच सवालों को उठाते हैं।


यात्रा के नेतृत्वकर्ता पंकज शर्मा ने कहा कि राफेल घोटाले में देश के कीमती सरकारी खजाने को एक औद्योगिक घराने की तिजोरी में पहुंचाया दिया गया है। यह पैसा देश के गरीबों, किसानों, युवाओं के कल्याण के लिए काम आता। राफेल विमान सौदे के कई यक्ष प्रश्नों के जवाब देने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विफल रहे हैं। 126 विमानों की जगह सिर्फ 36 विमानों की ही खरीद क्यों तय हुई, जब राफेल विमान की कीमत 526 करोड रुपए प्रति विमान है तो उसे 1600 करोड रुपए प्रति विमान की दर से क्यों खरीदा गया।

मात्र 10 दिन पहले बनी अंबानी की कंपनी को एचएएल जैसे विश्वसनीय उपक्रम से बेहतर कैसे मान लिया गया। पंकज शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी के उठाए गए ये सवाल जायज है। केंद्र सरकार इस सौदे को लेकर उठ रहे आरोपों की जेपीसी से जांच कराने से क्यों डर रही है।

शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार राफेल का सच देश की जनता से छुपा रही है। इस सच को सामने लाने के लिए वह पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि राफेल मामले को लेकर मोदी चुप क्यों है, उनसे जवाब मांगा है कि अगर वह सही है तो वह जनता के सामने आ कर जवाब देवें।

अभाव अभियोग प्रकोष्ठ अजमेर शहर अध्यक्ष ईश्वर टहलियानी ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि अंबानी के साथ मिलकर देश को आर्थिक नुकसान पहुंचा रहे हैं। भाजपा के घोटालों की वजह से हमारा देश पिछड़ रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से राजकुमार वर्मा, पूसा लाल गुर्जर, श्याम प्रजापति, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान, मनीष सेन, अनंत शर्मा, महेश शर्मा, विजय शर्मा, अभिलाषा विश्नोई समेत बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।