
अजमेर। अखिल भारतीय लोधी/लोधा अधिकारी कर्मचारी संघ की मीटिंग शुक्रवार को चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर चांदबावड़ी अजमेर में आयोजित की गई।
बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष आलोक राजस्थान श्याम सिंह लोधा, राष्ट्रीय महासचिव आलोक कमल सिंह लोधा, अवंतीबाई फाउंडेशन के प्रांतीय अध्यक्ष लाल सिंह लोधा, राजपूत राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र सिंह का सान्निध्य प्राप्त हुआ।
मीटिंग में चुनाव अधिकारी प्रहलाद सिंह की उपस्थिति में आलोक जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से संरक्षक विष्णुकुमार वर्मा, मार्गदर्शक अमरसिंह चीफ इंजीनियर, संयोजक डा. सुरेश वर्मा, जिलाध्यक्ष अमरचन्द पथरिया, वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष राखीसिंह, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पथरिया, मुख्य महासचिव कीर्ति वर्मा, महासचिव सोहनलाल पथरिया, मधु वर्मा, संगठन सचिव किशनलाल पथरिया, कोषाध्यक्ष दीपक पथरिया, ऑडिटर अलोक वर्मा, विधि सलाहकार ललित कुमार वर्मा एवम मीडिया प्रभारी रविन्द्र कुमार को चुनकर आलोक के साथ समाजहित में निष्ठापूर्वक कार्य करने की शपथ दिलाई गई।