
पटना। बिहार में नवगठित महागठबंधन सरकार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कोटे से गन्ना उद्योग मंत्री कार्तिक कुमार ने आज विभाग बदले जाने के तुरंत बाद इस्तीफा दे दिया।
आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यहां बताया कि मंत्री कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इससे पहले आज ही उन्हें कानून मंत्री के पद से हटाकर गन्ना उद्योग मंत्री बनाया गया था। अब उनकी जगह गन्ना उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार आलोक कुमार मेहता को दिया गया है।