Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
इटावा जेल में दुराचार के आरोपी कैदी ने जेल में ब्लेड से काटा गुप्तांग - Sabguru News
होम Breaking इटावा जेल में दुराचार के आरोपी कैदी ने जेल में ब्लेड से काटा गुप्तांग

इटावा जेल में दुराचार के आरोपी कैदी ने जेल में ब्लेड से काटा गुप्तांग

0
इटावा जेल में दुराचार के आरोपी कैदी ने जेल में ब्लेड से काटा गुप्तांग

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिला कारागार में दुराचार के मामले में सजा काट रहे एक कैदी ने मंगलवार को ब्लेड से अपना गुप्तांग काट लिया। इस घटना से जेल मे हडकंप मच गया।

जिला जेल के अधीक्षक रामधनी सिंह ने बताया कि जालौन निवासी अनिल कुमार (30) को दुराचार के मामले मे 10 साल की सजा सुनाई गई है। वह 2017 मे इटावा जिला जेल आया था।

घायल कैदी को डा.भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सैफई मेडिकल यूनीवसिर्टी अस्पताल भेज दिया गया है।

जेल के सूत्रों ने बताया कि निजी अंग को नुकसान पहुंचाने वाला कैदी मानसिक तौर पर भी विक्षिप्त नजर आता है और उसकी कई कैदियो से अनबन भी हो चुकी है। जेल परिसर में प्रतिबंधित उपकरण के पहुंचने से सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गया है हालांकि अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।