Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश के चार राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार - Sabguru News
होम Delhi देश के चार राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार

देश के चार राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार

0
देश के चार राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार
24915 deaths and 968876 lakh infected with corona in india
Corona infected exceed 30000 in four states of India
Corona infected exceed 30000 in four states of India

नई दिल्ली। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप देशभर में तेजी से बढ़ रहा है जिसके कारण महाराष्ट्र, गुजरात, दिल्ली और तमिलनाडु में कुल 30932 लोग संक्रमित हुए हैं जो देश के सभी मामलों का 60 प्रतिशत से अधिक है। इसके अलावा मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोरोना के मामले तीन हजार के आंकड़ें को पार कर गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार सुबह जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार देश भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 49391 तक पहुंच गयी है जबकि इस महामारी के कारण मरने वालों का आंकड़ा 1694 हो गया है। अब तक 14183 लोगों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

मंत्रालय के अनुसार देश के 33 राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य………………..संक्रमित….ठीक हुए….मौत

अंडमान-निकोबार……33………32………..0

आंध्र प्रदेश…………..1717……589………36

अरुणाचल प्रदेश……..1……..1……………0

असम………………..43……32………….1

बिहार………………..536…..142…………4

चंडीगढ़………………111…….21………….1

छत्तीसगढ़……………59…….36………….0

दिल्ली………………5104….1468………64

गोवा………………..7…………7…………..0

गुजरात……………6245……1381………368

हरियाणा………….548……..256………..6

हिमाचल प्रदेश…. 42………..38………….2

जम्मू-कश्मीर……..741……..320…………8

झारखंड……………125………33…………3

कर्नाटक…………..671……..331……….29

केरल……………..502……..462…………4

लद्दाख……………..41…………17………..0

मध्य प्रदेश………3049………1000……….176

महाराष्ट्र………….15525……2819……..617

मणिपुर…………….2………….2………….0

मेघालय…………..12………..10…………..1

मिजोरम…………..1…………0…………..0

ओडिशा…………..175………..60………..1

पुड्डुचेरी……………9…………..6………….0

पंजाब…………….1451……….133……….25

राजस्थान……….3158………1525……….89

तमिलनाडु………4058………1485………33

तेलंगाना………….1096………585………29

त्रिपुरा………………43………….2…………..0

उत्तराखंड…………61………..39…………1

उत्तर प्रदेश………2880……..987……….56

पश्चिम बंगाल…..1344……….364……….140

कुल संख्या……..49391…..14183……..1694

यह भी पढें
अजमेर के दरगाह थाना क्षेत्र के बाद लोहाखान तक पहुंचा ‘कोरोना’
राजस्थान में कोरोना संक्रमित की संख्या 3193, एक की मौत
कांस्टेबल पत्नी की हत्या करने वाला हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मारी
देश के चार राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 हजार के पार
पेट्रोल पर 10 रुपए और डीजल पर 13 रुपए उत्पाद शुल्क बढ़ा
पीपल पूर्णिमा पर लगा कोरोना का ‘ग्रहण’
देश में कोरोना के रिकार्ड 2958 नए मामले, मृतकों की संख्या बढकर 1694
ब्रिटेन में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या इटली से अधिक
कोरोना से विश्व में 36.62 लाख संक्रमित, 2.57 लाख की मौत