Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कोरोना वायरस : उरुग्वे में उतरे ग्रेग मोर्टीमर के चालक दल के सदस्य - Sabguru News
होम Headlines कोरोना वायरस : उरुग्वे में उतरे ग्रेग मोर्टीमर के चालक दल के सदस्य

कोरोना वायरस : उरुग्वे में उतरे ग्रेग मोर्टीमर के चालक दल के सदस्य

0
कोरोना वायरस : उरुग्वे में उतरे ग्रेग मोर्टीमर के चालक दल के सदस्य
coronavirus : Crew of virus-hit cruise ship allowed to disembark in Uruguay

मोंटेवीडियो। लैटिन अमरीकी देश उरुग्वे ने कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से ग्रसित क्रूज जहाज ग्रेग मोर्टीमर के चालक दल के सदस्यों को पोत पर उतरने की अनुमति दे दी है।

ग्रेग मोर्टीमर के चालक दल के 60 सदस्यों में से 36 के कोरोना संक्रमित पाये जाने के कारण करीब दो महीने तक समुद्र तट पर खड़े रहने के बाद बुधवार को उसके चालक दल के सदस्यों को जहाज से उतरने की अनुमति दी गई।

जहाज से उतरने के बाद कोरोना से संक्रमित सदस्यों को राजधानी मोंटेवीडियाे के एक होटल में क्वारंटीन के लिए ले जाया गया जबकि चालक दल के अन्य सदस्यों को शहर के एक अन्य होटल में ले जाया गया। जहाज में सवार यात्री पिछले महीने ही अपने घर जा चुके हैं।

कोरोना वायरस से संक्रमित दो सदस्यों की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक सदस्य की बाद में मौत हो गयी जो फिलीपींस का नागरिक था जबकि चालक दल का दूसरा सदस्य ठीक होने के बाद अपने देश पोलैंड लौट गया।

ग्रेग मोर्टीमर ऑस्ट्रेलियाई फर्म ऑरोरा एक्सपेडिशन्स का जहाज है। यह जहाज 200 से अधिक लोगों को लेकर अंटार्कटिका, दक्षिणी जॉर्जिया और एलिफेंट द्वीप की यात्रा पर निकला था लेकिन 20 मार्च को यह यात्रा रद्द कर दी गई।

कोविड-19 के मद्देनजर लॉकडाउन के कारण यह जहाज अर्जेंटीना और चिली की ओर नहीं जा सका क्योंकि दोनों ही देशों ने अपनी सीमाएं को बंद कर दिया था।