Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कर्मचारी कोरोना संक्रमित - Sabguru News
होम India City News नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कर्मचारी कोरोना संक्रमित

नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कर्मचारी कोरोना संक्रमित

0
नागरिक उड्डयन मंत्रालय का कर्मचारी कोरोना संक्रमित

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन मंत्रालय का एक कर्मचारी कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से संक्रमित पाया गया है जिसके बाद मंत्रालय के कई कर्मचारियों को क्वारंटीन रहने के लिए कहा गया है।

मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि उसका एक कर्मचारी जो 15 अप्रेल को कार्यालय आया था, कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसकी रिपोर्ट 21 अप्रेल को आई थी। इसके बाद उसके संपर्क में आये सभी कर्मचारियों को क्वारंटीन में जाने के लिए कहा गया है।

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पूरा मंत्रालय कोरोना पीड़ित कर्मचारी के साथ है। उसे हर प्रकार की चिकित्सा सुविधा तथा अन्य मदद मुहैया कराई जा रही है। उसके संपर्क में आये लोगों को तय प्रक्रिया का पालन करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कर्मचारी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

मंत्रालय ने बताया कि दिल्ली सरकार को मामले की जानकारी है और वह कर्मचारी के संपर्क में आए लोगों की पहचान करने के लिए उचित कदम उठा रही है।