Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर में लॉकडाउन के दौरान प्रतिदिन 11 हजार को मिलेगा भोजन - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में लॉकडाउन के दौरान प्रतिदिन 11 हजार को मिलेगा भोजन

अजमेर में लॉकडाउन के दौरान प्रतिदिन 11 हजार को मिलेगा भोजन

0
अजमेर में लॉकडाउन के दौरान प्रतिदिन 11 हजार को मिलेगा भोजन

अजमेर। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन की स्थिति में प्रतिदिन लगभग 11 हजार गरीब, निराश्रित, बेसहारा एवं जरूरतमंदों को जिला प्रशासन अक्षय पात्र फाउण्डेशन के माध्यम से नगर निगम का सहयोग लेते हुए निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराना आरंभ कर दिया गया है।

कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान प्रत्येक भूखे व्यक्ति को भोजन उपलब्ध होना सुनिश्चित किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन भामाशाहों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ मिलकर कार्य कर रहा है।

अक्षयपात्र फाउंडेशन के माध्यम से प्रतिदिन लगभग 11 हजार से अधिक व्यक्तियों को भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। अक्षयपात्र फाउंडेशन के सहयोग के लिए जिला त्वरित कार्यवाही दल में जिला ईओसी में तैनात नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों को लगाया गया है। प्रत्येक वैन के साथ दो -दो स्वयं सेवक तैनात रहेंगे।

उन्होंने बताया कि फाउंडेशन के रसोईघर में भोजन पकाते समय सरकार द्वारा जारी गाईडलाइन एवं मानकों की पूर्णतः पालना सुनिश्चित की जाती है। इसके साथ-साथ भोजन वितरण के दौरान भी हाईजैनिक वातावरण का ध्यान रखा जाता है। भोजन पकाने एवं वितरण के दौरान समस्त कार्मिक मास्क पहने रखेंगे। समस्त कार्मिक अपने हाथों को सेनेटाइज करके दस्ताने पहनने के उपरान्त ही कार्य करेंगे। फाउंडेशन के द्वारा सुबह तथा शाम 5500-5500 व्यक्तियों का भोजन पकाया जाएगा। इसमें निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन होगा।

उन्होेंने बताया कि अक्षयपात्र फाउंडेशन के द्वारा तैयार किए गए भोजन का वितरण नगर निगम के पार्षदों के माध्यम से किया जाएगा। फाउंडेशन की चार वैन सुबह 10 बजे तथा शाम 5 बजे से प्रतिदिन दिन में दो बार भोजन वितरण का कार्य आरम्भ करेगी। वैन प्रभारी एवं पार्षद आपसी समन्वय के साथ वार्ड में एक स्थान निर्धारित करेंगे॥ यह स्थान जरूरतमंद व्यक्तियों की सुविधा को देखते हुए तय किया जाएगा।

पार्षद के द्वारा प्रस्तावित जरूरतमंदों की संख्या के अनुसार वैन से भोजन पार्षद को सुपूर्द किया जाएगा। पार्षद भोजन लेने के लिए आवश्यक बर्तनों की व्यवस्था करेंगे। प्राप्त भोजन को पार्षद अपने वार्ड क्षेत्र के समस्त गरीब, असहाय, निराश्रित, बेसहारा एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने बताया कि वार्ड पार्षद के द्वारा प्रस्तावित संख्या के व्यक्तियों का भोजन पहुंचाया जाएगा। इसके अन्तर्गत 74 का वार्ड संख्या एक, 77 का वार्ड संख्या 2, 70 का वार्ड संख्या 3, 73 का वार्ड संख्या 4 एवं 40, 60 का वार्ड संख्या 5 एवं 47, 50 का वार्ड संख्या 6, 8, 16, 25, 38, 41, 48, 52 एवं 60, 209 का वार्ड संख्या 7, 191 का वार्ड संख्या 9, 100 का वार्ड संख्या 10 एवं 55, 151 का वार्ड संख्या 11, 44 का वार्ड संख्या 12, 86 का वार्ड संख्या 13, 36 का वार्ड संख्या 14, 37 का वार्ड संख्या 15, 150 का वार्ड संख्या 17 एवं 37, 174 का वार्ड संख्या 18, 173 का वार्ड संख्या 19, 200 का वार्ड संख्या 20, 33, 34 एवं 35, 22 का वार्ड संख्या 21, 154 का वार्ड संख्या 22, 125 का वार्ड संख्या 23, 75 का वार्ड संख्या 24 एवं 54, 89 का वार्ड संख्या 26, 24 का वार्ड संख्या 27, 49 का वार्ड संख्या 28, 105 का वार्ड संख्या 29, 64 का वार्ड संख्या 30, 91 का वार्ड संख्या 31, 59 का वार्ड संख्या 32, 43 का वार्ड संख्या 36, 120 का वार्ड संख्या 39, 73 का वार्ड संख्या 40, 144 का वार्ड संख्या 42, 157 का वार्ड संख्या 43, 45 का वार्ड संख्या 44, 40 का वार्ड संख्या 45, 121 का वार्ड संख्या 46, 60 का वार्ड संख्या 47, 10 का वार्ड संख्या 49, 131 का वार्ड संख्या 50, 78 का वार्ड संख्या 51, 25 का वार्ड संख्या 53, 75 का वार्ड संख्या 54, 69 का वार्ड संख्या 56, 97 का वार्ड संख्या 57, 66 का वार्ड संख्या 58 तथा 109 का भोजन वार्ड संख्या 59 में पहुंचाया जाएगा।