Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील नगर सेवाकार्य जारी रखेगी - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील नगर सेवाकार्य जारी रखेगी

अजमेर : पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील नगर सेवाकार्य जारी रखेगी

0
अजमेर : पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील नगर सेवाकार्य जारी रखेगी

अजमेर। कोरोना वायरस संकट के चलते शहर में लागू लॉकडाउन के दौरान पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील नगर आमजन को राहत देने के लिए घर घर जाकर राशन सामग्री का वितरण कर रही है।

बुधवार को भी सिन्धु भवन पंचशील नगर से झूलेलाल भगवान की स्तुति करके दो वाहनों में राशन सामग्री भरकर पंचशील नगर, गणेश गुवाड़ी, यूआईटी कॉलोनी, भैरो का बारा आदि क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों में वितरण के लिए रवाना की गई।

संस्था अध्यक्ष राधा किशन आहूजा, उपाध्यक्ष मोहन चेलानी, महेन्द्र तीर्थानी, मनोज कुमार मेंघानी, अजीत मुलानी, कमल लख्यानी, ललित चिबरानी, शोभराज विधानी, कमल मोतियानी, मुकेश आहूजा, लख्यानी ने बताया कि यह सेवा कार्य लॉकडाउन् अवधि के दौरान जारी रखा जाएगा। इससे पूर्व झूलेलाल भगवान की स्तुति करके विश्व में सुख, शान्ति, समृद्धि तथा सभी के स्वस्थ रहने की कामना की गई।

नर सेवा ही जरूरतमंद परिवारों की सेवा : स्वामी ईसरदास

जरूरतमंद परिवारों की सेवा ही नर सेवा है। ऐसे पुण्य सेवा कार्य के लिए सभी भामाशाह मिलकर सहयोग कर रहे हैं जिससे कोराना वायरस संक्रमण के कारण हुए लाॅकडाउन के तहत घरों में निवास करने वाले परिवारों तक राशन सामग्री, सब्जियां पहुंचाने के लिए संतों की ओर मिलकर सेवा की जा रही है। यह आशीर्वचन ईश्वरगोविंद धाम के स्वामी ईसरदास ने कोटडा, गीता काॅलोनी फायसाॅगर काॅलोनी सहित हरिभाउ उपाध्याय नगर में सेवाकार्य के अवसर पर कहे।

विभिन्न क्षेत्रों में निवास कर रहे 237 परिवारों व रोजाना मजदूरी करने वाले परिवारों को सहयोग किया गया। यह सेवा कार्य श्री ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, अजयनगर के महन्त स्वरूपदास उदासीन, सन्त गौतमदास, निर्मलधाम के स्वामी आत्मदास जतोई दरबार के भाई फतनदास,श्रीराम विश्वधाम के सांई अर्जुनदास के सान्निध्य में की गई।

सेवाधारी महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि 237 परिवारों के लिए तीन वाहनों में राशन सामग्री जिसमें आटा, चावल, दाले, मसाले, तेल, नमक, शक्कर, चाय, दूध व 600 किलो फ्रूट व सब्जियों की थैलियां बनाकर परिवारों तक वितरित की गई।

तीन वाहनों में अजयनगर हाउसिंग बोर्ड, ओड बस्ती, रामगंज क्षेत्र में, चन्द्रवरदाई नगर व शहर के अंदर हिस्से कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र में सेवाधारी राहुल थावराणी के साथ समाजसेवी तुलसी सोनी, दीपक बालाणी, कन्हैयालाल खानचंदाणी, रमेश कल्याणी, शंकर सबनाणी, घनश्याम आडवाणी, गिरधारी हरवाणी, सुनील वंजाणी, मनोहर देवनाणी हैप्पी, सोनू उदासी गोवर्धनदास मोटवाणी, मुकेश नेहचलाणी ने घरों पर राशन पहुंचाकर सेवा की।