Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पुष्कर में एक ही लक्ष्य, किसी जरूरतमंद को भूखा नहीं रहने देंगे - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer पुष्कर में एक ही लक्ष्य, किसी जरूरतमंद को भूखा नहीं रहने देंगे

पुष्कर में एक ही लक्ष्य, किसी जरूरतमंद को भूखा नहीं रहने देंगे

0
पुष्कर में एक ही लक्ष्य, किसी जरूरतमंद को भूखा नहीं रहने देंगे

पुष्कर। कोरोना वायरस से उपजे हालातों के बाद लॉकडाउन के बीच जनसेवा करने वालों का जज्बा बरकरार है। तीर्थ राज पुष्कर स्थित आईडीएसएमटी कोलोनी अजमेर चुंगी नाके सामने झुग्गी झोपड़ियों तथा कच्ची बस्ती के जरूरतमंद लोगों को लगातार भोजन पैकेट बाटे जा रहे हैं।

जोगणिया धाम प्रभाती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट पुष्कर को शनिवार को भी सर्वे के दौरान 206 गरीब व्यक्तियों की की जानकारी मिली। यह सूची नगर निगम को उपलब्ध करवा दी गई साथ ही भोजन वितरण व्यवस्था के तहत 250 फूड पैकेट बांटे गए।

कमजोर आर्थिक स्थिति ईश्वरीय कार्य है।के बावजूद ट्रस्ट का मानना है कि वास्तविक गरीब और जरूरतमंद वर्ग तक हर हाल में भोजन पहुंचाना ईश्वरीय कार्य है। ट्रस्ट ने यही मानकर संकल्प किया है कि अधिक नहीं तो कम से कम इस कोलोनी में किसी गरीब को भूखा नहीं सोने देंगे।

शनिवार को क्षेत्रीय पार्षद उमा दगदी के पति संजय दगदी तथा उनके परिवार की महिलाओं ने पूरा सहयोग किया। ट्रस्ट की ओर से जोगणिया धाम पुष्कर के प्रशांत वर्मा तथा पुष्कर नगर पालिका के पूर्व पार्षद संजय जोशी सेवा दे रहे हैं।

पुलिस ने मजदूरों को कराया भोजन

लॉकडाउन के बीच अलग अलग जगह से अपने घरों तक पैदल ही लौट रहे करीब 40 मजदूरों के दल शनिवार को पुष्कर पहुंचा। इस दौरान थानाधिकारी राजेश मीणा के नेतृत्व में पुलिस के जवानों ने सभी को चाय और नाश्ता कराकर मानवता का परिचय दिया। पुलिस की सेवा देखककर भूखे प्यासे मजदूर दुआए देने लगे। सीआई मीणा ने कहा कि सेवा हो फर्ज पुलिस हर कसौटी पर खरा उतरेगी। उपखंड अधिकारी देविका तोमर, पालिका के ईओ अभिषेक गहलोत समेत अनेक समाजसेवियों ने जरूरमंदों व असहाय लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किए।