Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
जयपुर में विश्व सनातन वाहिनी पुलिस की मदद से बांट रही फूड पैकेट - Sabguru News
होम Rajasthan Jaipur जयपुर में विश्व सनातन वाहिनी पुलिस की मदद से बांट रही फूड पैकेट

जयपुर में विश्व सनातन वाहिनी पुलिस की मदद से बांट रही फूड पैकेट

0
जयपुर में विश्व सनातन वाहिनी पुलिस की मदद से बांट रही फूड पैकेट


जयपुर। कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के खतरों के मद्देनजर 21 दिनों के लॉकडाउन के बीच विश्व सनातन वाहिनी की जयपुर ईकाई ने पुलिस का सहयोग लेकर गुरुवार को भी राजधानी में जरूरतमंदों को निशुल्क फूड पैकेट बांटे।

संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा ने बताया कि वाहिनी के सदस्यों ने इस संकट की घडी में मानवता के नाते झुग्गियों, सड़क किनारे रहने वाले जरूरतमंदों को खाने के पैकेट बांटने का जिम्मा लिया है। बीती 24 तारीख से यह काम संस्था के सदस्य बखूबी निभा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि संस्था ने इसके लिए खुद ही एक अस्थाई रसोई का निर्माण किया है। इस रसोई में प्रतिदिन अलग अलग तरह का भोजन तैयार करने की व्यवस्था की गई है। करीब 10 कार्यकर्ता हर समय रसोई में सहयोग करते हैं। इसी तरह दस कार्यकर्ताओं की टीम चार वाहनों में सवार होकर फूड पैकेट बांटने में जुट जाती है। किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो इसके लिए पुलिस का सहयोग लिया जा रहा है।

थाने से प्राप्त क्षेत्रवार जरूरतमंद लोगों की संख्या के अनुरूप भोजन तैयार कर मौके पर भिजवाया जाता है। पुलिस की देखरेख में ही भोजन वितरण किया जाता है। फिलहाल संस्था ने दो हजार फूड पैकेट प्रतिदिन ​​बांटने का जिम्मा लिया है। आवश्यकता के अनुरूप इसमें बढोतरी की जाएगी।

संस्था के सदस्यों ​के सहयोग से कच्ची सामग्री जैसे आटा, दाल, सब्जी आदि भी जुटाई जा रही है। भामाशाह भी आगे आकर इसमें सहयोग कर रहे हैं। पंडित जगदीश भारद्वाज, विनोद दातवानी, पिंकू दादवानी, अन्नू, हीरादास, गोल्डी, आरती शर्मा, अरुण, संतोष, विजय राठी, सुरेन्द्र सिंह, मनोज शर्मा, दीनदयाल शर्मा, सुनील कृष्ण शास्त्री, ताराचंद शर्मा ​का विशेष सहयोग मिल रहा है। अधिक जानकारी के लिए ब्रहमोहन शर्मा के मोबाइल नंबर 9887976792 पर संपर्क किया जा सकता है।