Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर : लॉकडाउन में रिलायंस मार्केट देगा 'मार्केट ऑन व्हील' से सामग्री - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर : लॉकडाउन में रिलायंस मार्केट देगा ‘मार्केट ऑन व्हील’ से सामग्री

अजमेर : लॉकडाउन में रिलायंस मार्केट देगा ‘मार्केट ऑन व्हील’ से सामग्री

0
अजमेर : लॉकडाउन में रिलायंस मार्केट देगा ‘मार्केट ऑन व्हील’ से सामग्री

अजमेर। कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन के दौरान आमजन को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए रिलायंस मार्केट के माध्यम से मार्केट ऑन व्हील के द्वारा सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी।

कलक्टर विश्व मोहन शर्मा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान आमजन को सूखा राशन उपलब्ध करवाने में कोई कमी नहीं रखी जा रही है। इसके लिए अजमेर विकास प्राधिकरण के सचिव किशोर कुमार को प्रभारी बनाया गया है। इनके द्वारा प्रत्येक स्तर पर समन्वय स्थापित कर घर-घर तक आवश्यक सामग्री पहुंचाया जाना सुनिश्चित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि रिलायंस मार्केट के द्वारा मार्केट ऑन व्हील के माध्यम से सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। रिलायंस मार्केट की वैन घर -घर जाकर केश आन डिलीवरी पर आवश्यक सामग्री मुहैया करवाएगी। घर के लिए आवश्यक सामग्री के चार अलग-अलग किट बनाए गए हैं। प्रत्यक किट की निर्धारित राशि देकर वैन से आवश्यकता के अनुसार सामग्री ली जा सकती है।

उन्होंने बताया कि प्रथम किट में आलू 2 किलो, प्याज 2 किलो, टमाटर एक किलो, चाय 250 ग्राम, सॉफ्ट ड्रिंक 2 लीटर, शक्कर एक किलो एवं तीन तरह के बिस्कीट होंगे। इसके लिए 500 रूपए निर्धारित किए गए है।

दूसरे किट के 5 किलो आटा, 5 किलो खाद्य तेल, 5 किलो चावल तथा एक किलो शक्कर के लिए एक हजार रूपए निर्धारित किए गए है।

तीसरे किट में 5 किलो आटा, 5 किलो खाद्य तेल, 5 किलो चावल, एक किलो शक्कर, 5 साबुन का पैक, 500 एमएल हैंड वाश तथा एक लीटर लाईजोल होगा। इसके लिए एक हजार 500 रूपए देने होंगे।

इसी प्रकार चौथे किट में 5 किलो आटा, 5 किलो खाद्य तेल, 5 किलो चावल, 2 किलो शक्कर, 5 साबुन का पैक, 500 एमएल हैंड वॉश, एक लीटर लाईजोल, 2 किलो आलू, 2 किलो प्याज, एक किलो टमाटर, 250 ग्राम चाय, 2 लीटर सॉफ्ट ड्रिंक एवं तीन प्रकार के बिस्कीट निर्धारित रहेंगे। इसकी कीमत 2 हजार रूपए तय की गई है।

अजमेर में लॉकडाउन के दौरान प्रतिदिन 11 हजार को मिलेगा भोजन