Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नहीं मिली बस संचालन की अनुमति, बोली प्रियंका वाड्रा वक्त तय करेगा - Sabguru News
होम India नहीं मिली बस संचालन की अनुमति, बोली प्रियंका वाड्रा वक्त तय करेगा

नहीं मिली बस संचालन की अनुमति, बोली प्रियंका वाड्रा वक्त तय करेगा

0
नहीं मिली बस संचालन की अनुमति, बोली प्रियंका वाड्रा वक्त तय करेगा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सड़कों पर चल रहे प्रवासी मजदूरों काे उनके घरों तक पहुंचाने के लिये बेकरार कांग्रेस को योगी सरकार ने बस चलाने की अनुमति नहीं दी जिससे खफा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि देर आए, मगर क्या दुरुस्त भी आए। वक्त ही तय करेगा।

कांग्रेस ने राजस्थान से सटी उत्तर प्रदेश की सीमा पर 500 बसें खड़ी कर योगी सरकार से प्रवासी मजदूरों को घर पहुंचाने की अनुमति मांगी जिसे नजरअंदाज कर दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार प्रवासी श्रमिकों की सुरक्षित घर वापसी को लेकर कटिबद्ध है।

प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाने को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बेहद सजग दिखी। शनिवार को औरैया में हुये हादसे के बाद प्रदेश सरकार से प्रवासी श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए कांग्रेस द्वारा एक हजार बसें चलाने की अनुमति मांगी थी। सरकार की ओर से कोई प्रतिक्रया सामने नहीं आने के बाद रविवार सुबह से वाड्रा ने बसों के संचालन को लेकर ट्वीट की झड़ी लगा दी।

राजस्थान में कांग्रेस शासित सरकार ने यूपी से सटी बहेज सीमा पर 500 बसें खड़ी भी कर दी थी लेकिन देर शाम तक योगी सरकार ने बसों को प्रदेश में अनुमति नहीं दी थी। इससे खिसियाई प्रियंका ने देर शाम ट्वीट किया कि देर आए, मगर क्या दुरुस्त भी आए। वक्त ही तय करेगा।

कांग्रेस की दलील थी कि सारा दिन बसें यूपी सरकार की परमीशन के लिए तैयार खड़ी रहीं। न केवल इन बसों का किराया कांग्रेस ने दिया था बल्कि किसी भी बस पर पार्टी का झंडा या कोई स्टिकर भी नहीं लगा था। पूरे दिन बसें बहेज पर खड़ी रहीं। सात घंटे से अधिक समय तक इंतजार के बाद बसों को वापस भेज दिया गया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भाजपा का गरीब विरोधी चेहरा एक बार फिर से बेनकाब हुआ है। पूरा देश देख रहा है कि इस भयानक गर्मी में देश निर्माता मजदूर बिना खाए पिए, पैदल अपने घरों की ओर चल रहे हैं। वाड्रा ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर 1000 बसों को चलाने की अनुमति मांगी लेकिन गरीब विरोधी भाजपा सरकार ने अनुमति नहीं दी।

उन्होंने कहा कि यूपी बॉर्डर पर हमने 500 बसों का जत्था खड़ा किया ताकि हम अपने प्रवासी भाइयों को सकुशल उनके घरों तक छोड़ सकें। पर अमानवीय भाजपा सरकार ने अनुमति नहीं दी। भाजपा का चाल-चरित्र दोनों जनता के सामने स्पष्ट हो गया है। भाजपा गरीबों मजलूमों का मजाक बना रही है। कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए जगह जगह प्रवासियों, जरूरतमंद लोगों की मदद कर रही है लेकिन भाजपा की सरकार लगातार गरीब विरोधी जेहनियत का मुजाहिरा कर रही है।

यह भी पढें
लॉकडाउन 4 : हवाई, मेट्रो और रेल यात्रा पर प्रतिबंध, कुछ फैसले राज्यों पर छोडे
गंभीर, हरभजन, युवराज ने शाहिद आफरीदी को दिया मुंहतोड़ जवाब
AAP MLA प्रकाश जारवाल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा
कोरोना संकट : राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन की अवधि में 31 मई तक इजाफा
चलो, कोरोना जैसे संकटकाल में भी थोडा मुस्कुरा लें
हर क्षेत्र में निजी कंपनियों को एंट्री, मनरेगा, स्वास्थ्य का बजट बढ़ेगा
एक्सरसाइज-योग और तनावमुक्त जीवनशैली से आप ब्लड प्रेशर पर नियंत्रण पा सकते हैं
लीची रोग प्रतिरोधक, एक व्यक्ति खा सकता है नौ किलो लीची