Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कोरोना से दुनिया में 53448 मौतें, 1015191 संक्रमित - Sabguru News
होम World Asia News कोरोना से दुनिया में 53448 मौतें, 1015191 संक्रमित

कोरोना से दुनिया में 53448 मौतें, 1015191 संक्रमित

0
कोरोना से दुनिया में 53448 मौतें, 1015191 संक्रमित
coronavirus outbreak 53448 deaths due to coronavirus 1015191 people coronavirus infected in world
coronavirus outbreak 53448 deaths due to coronavirus 1015191 people coronavirus infected in world
coronavirus outbreak 53448 deaths due to coronavirus 1015191 people coronavirus infected in world

बीजिंग/ जेनेवा/नई दिल्ली। विश्व के अधिकतर (अब तक 185) देशों में फैल चुके कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं लेे रहा है और इस खतरनाक वायरस से दुनिया भर में अब तक 53448 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि करीब 1015191 लोग इससे संक्रमित हैं।

भारत में भी कोरोना वायरस का संक्रमण फैलता जा रहा है और स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना वायरस (कोविड 19) के नये मामलों की पुष्टि होने के साथ ही इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2301 हो गई है, जबकि मृतकों की संख्या बढ़कर 56 हो गयी है। इस संक्रमण से देश में अब तक 157 लोग स्वस्थ हुए हैं जिनमें से एक व्यक्ति विदेश चला गया है।

इस वैश्विक महामारी के केंद्र चीन में अब तक 81620 लोगों की कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और 3322 लोगों की इस वायरस के चपेट में आने के बाद मौत हो चुकी है। इस वायरस को लेकर तैयार की गयी एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन में हुई मौत के 80 प्रतिशत मामले 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के थे।

विश्व की महाशक्ति माने-जाने वाले अमेरिका में यह महामारी विकराल रूप ले चुकी है। यहां पर अब तक 245573 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा इसके कारण 6058 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसके बाद कोरोना की सबसे गंभीर स्थिति इटली और स्पेन में है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित इटली में इसके संक्रमण से मरने वालों की संख्या 13 हजार का आंकड़ा पार कर 13915 पहुंच गयी है। इटली में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 115242 हो गयी है। इन संक्रमितों में वे लोग भी शामिल हैं जिनकी इस महामारी से मौत हो चुकी है या जो पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं।

स्पेन में इससे मरने वालों की संख्या भी 10 हजार का आंकड़ा पार कर 10935 हो गयी है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक स्पेन में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 117710 हो गयी है।

जॉन हॉप्किन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार दुनिया के विभिन्न देशों में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की स्थिति इस प्रकार है-

देश…………………….संक्रमित……………………….ठीक हुए…………………………………..मौत

अमेरिका………………..245573……………………….9001…………………………………….6058

इटली…………………….115242……………………..18278…………………………………13915

स्पेन………………………117710………………………26743…………………………………..10935

चीन………………………81620……………………….76565………………………………….3322

जर्मनी……………………….80641……………………….22440……………………………………962

फ्रांस…………………..59105…………………………12548…………………………………..5387

ईरान……………………53183……………………….16711…………………………………..3294

ब्रिटेन…………………….33718……………………………192……………………………………2921

स्विट्जरलैंड…………………19303…………………………4013……………………………………484

तुर्की……………………..18135…………………………415………………………………………356

बेल्जियम………………..15348………………………..2495…………………………………….1011

नीदरलैंड………………..15723…………………………260……………………………………..1487

ऑस्ट्रिया………………….10967………………………….1749…………………………………….158

दक्षिणकोरिया……………..10062………………………….5828……………………………………174

कनाडा……………………..10114………………………….1735…………………………………..127

पुर्तगाल………………….9034…………………………..68………………………………………209

इजरायल……………………6360…………………………..338…………………………………….33

ऑस्ट्रेलिया…………………..5224…………………………520……………………………………..23

ब्राजील…………………………6836………………………….127…………………………………..241

नार्वे………………………………5083………………………….32……………………………………47

स्वीडन………………………….5466…………………………103………………………………..282

गणराज्य………………………..3604…………………………00……………………………………40

ऑयरलैंड………………………..3849…………………………..05…………………………………98

डेनमार्क………………………….3355…………………………..1172…………………………….123

मलेशिया…………………………….3333…………………………..767……………………………..53