Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राजस्थान में रास्तों में फंसे लोगों को पहुंचाया जाएगा घर : खाचरियावास - Sabguru News
होम Headlines राजस्थान में रास्तों में फंसे लोगों को पहुंचाया जाएगा घर : खाचरियावास

राजस्थान में रास्तों में फंसे लोगों को पहुंचाया जाएगा घर : खाचरियावास

0
राजस्थान में रास्तों में फंसे लोगों को पहुंचाया जाएगा घर : खाचरियावास

जयपुर। राजस्थान में लोकडाउन के बाद प्रदेश एवं अन्य राज्यों से आए लोगों को उनके घर पहुंचाया जाएगा। परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने आज बताया कि राज्य सरकार ने यह फैसला किया है कि इन लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए रोडवेज की बसों को लगाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इसके लिए रोडवेज बसों को सेनेटाइज कर इन लोगों के लिए लगाया जाएगा। इसके लिए बीस बसों का प्रबंध किया जाएगा। रास्तों में फंसे लोगों को इनके जरिए उनके गंतव्य स्थान पर छोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि जैसे जयपुर से सीकर तक बस बीच में लोगों को छोड़ती जाएगी। उन्होंने बताया कि इन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद ही इन बसों में बैठाया जाएगा।

इसी तरह अन्य प्रदेशों के लोगों को भी राज्य सीमा तक पहुंचाया जाएगा। इस बीच उत्तर प्रदेश और राजस्थान के विभिन्न शहरों में जाने के लिए रोडवेज ने बसे लगाई है।

इसके लिए भरतपुर डिपो की बस को सैनिटाइज करने के बाद उत्तर प्रदेश सीमा पर लगाया गया है और वहां से आने वाले लोगों की जांच कर बस में बैठाकर जयपुर लाया जाएगा। इसी प्रकार हरियाणा, गुजरात, मध्यप्रदेश और पंजाब की सीमा पर व्यवस्था की गई हैं।