Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कंबोडिया में कोरोना के 15 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 156 पहुंची - Sabguru News
होम Headlines कंबोडिया में कोरोना के 15 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 156 पहुंची

कंबोडिया में कोरोना के 15 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 156 पहुंची

0
कंबोडिया में कोरोना के 15 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 156 पहुंची

Corona case

नोम पेन्ह। कंबोडिया में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 15 नए मामले दर्ज किए जाने के कारण यहां इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 156 हो गई है।

स्वास्थ्य मंंत्रालय की प्रवक्ता ऑर वेंडिन ने शनिवार को बताया कि देश में कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों की उम्र 21 से 33 साल के बीच है। ये सभी लोग शुक्रवार को सऊदी अरब से मलेशिया के रास्ते यहां पहुंचे हैं।

उन्होंने कहा कि कोरोना से संक्रमित पाए गए मरीजों का उपचार दक्षिणी नोम पेन्ह स्थित चाक आंग्रे स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 79 यात्रियों (जिसमें 78 कंबोडिया के निवासी है, जबकि एक मलेशिया का) को विभिन्न क्वारंटीन केंद्रों में 14 दिन के अनिवार्य क्वारंटीन में रखा गया है।

दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश कंबोडिया में कोरोना से अब तक 156 लोग संक्रमित हुए है, जिनमें से 133 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 23 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।