

नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 1,398 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बुधवार को बढ़कर 1.56 लाख के पार पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह है कि कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर में आंशिक वृद्धि दर्ज की गयी।
दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आज जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में संक्रमितों की कुल संख्या 1,56,139 पर पहुंच गई। इस दौरान 1,320 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना वायरस को मात देने वाल़ों का कुल आंकड़ा 1,40,767 हो गया।
देश में दिल्ली का स्थान सर्वाधिक रिकवरी दर वाले राज्यों में है और राहत की बात यह है कि इस दौरान रिकवरी दर में आंशिक वृद्धि दर्ज करते हुए आज यह फिर से 90.15 फीसदी पहुंच गयी जो मंगलवार को 90.11 प्रतिशत रही थी।
राजधानी में कोराेना वायरस संक्रमण से आज नौ और मरीजों की जान चले गयी इसके साथ ही इस जानलेवा वायरस से अब तक 4,235 की मौत हो चुकी है।
सक्रिय मामलों में आज 69 और मामलों की बढोतरी भी चिंता का प्रमुख कारण रही। राजधानी में सक्रिय मामले गत दिवस के 11,068 से बढ़कर 11,137 हो गये। राजधानी में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या भी तीन बढ़कर 560 हो गये।
दिल्ली में पिछले 24 घंटों के दौरान 20,815 कोरोना जांच की गई। इसके साथ ही कोराेना के 13,58,189 नमूनों की अब तक जांच हो चुकी हैं और 10 लाख की आबादी पर जांच का औसत 71 हजार से अधिक 71,483 हो गया है।