

चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब उत्तरोतर गम्भीर रूप धारण कर रही है। राज्य में आज सायं तक कोरोना के 1694 नये मामले आने के बाद राज्य में इस इस महामारी से पीड़ितों की कुल संख्या 66426 हो गई है। वहीं इनमें से 706 लोगों की मौत हो चुकी है और 53835 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले अब 11885 हैं।
राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में काेरोना संक्रमण पॉजिटिव दर 5.69 प्रतिशत, रिकवरी दर 81.05 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.06 प्रतिशत है। राज्य के सभी 22 जिले इस समय कोरोना की चपेट में हैं तथा इनमें कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। फरीदाबाद और गुरूग्राम कोरोना मामलों की तालिका में सबसे ऊपर हैं। फरीदाबाद और ग्रुरूग्राम में काेरोना के कुल क्रमश: 12816 और 12127 मामले हैं और इनमें से 11850 और 10947 ठीक हो चुके हैं।
राज्य के सोनीपत भी कोरोना के कुल मामले साढ़े चार हजार को पार चुके हैं। वहीं रोहतक, रेवाड़ी, अम्बाला, पानीपत और करनाल समेत राज्य में सभी जिलों में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरूग्राम में कोरोना के आज 196, पानीपत 161, करनाल 141, फरीदाबाद 132, सोनीपत 130, हिसार और पंचकूला 98-98, कुरूक्षेत्र 84, यमुनानगर 83, रेवाड़ी 79, अम्बाला 78, सिरसा 60, रोहतक 59, महेंद्रगढ़ 57, कैथल 53, भिवानी और जींद 37-37, झज्जर 31, फतेहाबाद 24, चरखी दादरी 21, पलवल 19 तथा नूंह में 16 मामले आये।
राज्य में कोरोना से अब तक 706 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें 494 पुरूष और 212 महिलाएं हैं। इनमें से फरीदाबाद 172, गुरूग्राम 133, पानीपत 48, सोनीपत 41, कुरूक्षेत्र 34, अम्बाला 33, करनाल 32, रोहतक 31, पंचकूला 23, रेवाड़ी 21, यमुनानगर 20, सिरसा 18, झज्जर 17, हिसार 15, नूंह 14, भिवानी और पलवल 12-12, कैथल 11, फतेहाबाद नौ, जींद आठ तथा चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में एक-एक मौत होने की बुलेटिन में पुष्टि की गई है।