

चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना संक्रमण के आज पूर्वाहन तक 198 नये मामले आने के बाद राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 11718 पहुंच गई है। वहीं इनमें से 178 लोगों की मौत हो चुकी है और 6576 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले अब 4964 हैं।
राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में काेरोना संक्रमण पॉजिटिव दर 5.22 प्रतिशत, रिकवरी दर 56.12 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.52 प्रतिशत है। राज्य के सभी 22 जिले इस समय कोरोना की चपेट में हैं। राज्य के गुरूग्राम जिले में कोरोना के अब तक सबसे ज्यादा मामले आये हैं। इसके अलावा फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, अम्बाला, पलवल और करनाल में जिलों में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरूग्राम में आज कोरोना के 84, रेवाड़ी 42, रोहतक 22, भिवानी 19, चरखी दादरी नौ, झज्जर सात, पलवल और यमुनानगर पांच-पांच, जींद तीन और नूंह में दो मामले आये।
राज्य के फरीदाबाद, सोनीपत, अम्बाला, करनाल, हिसार, महेंद्रगढ़, पानीपत, कुरूक्षेत्र, फतेहाबाद, पंचकूला, सिरसा और कैथल में काेरोना का आज कोई मामला नहीं आया जो फिलहाल राहत की बात है। राज्य में अब तक 98841 कोरोना संदिग्धों को निगरानी में रखा गया जिनमें से 56214 लोगों ने क्वारंटीन अवधि पूरी कर ली है तथा शेष 42627 निगरानी में हैं।
राज्य में अब तक 229308 कोरोना संदिग्धों के नमूने जांच के लिये भेजे गये हैं जिनमें से 212739 नेगेटिव तथा 14 इतालवी नागरिकों समेत 11718 पॉजिटिव पाये गये हैं जिनमें 7965 पुरूष, 3752 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर है। 4851 सैम्पल की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। कुल 11718 पॉजिटिव मरीजों में से 6576 को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इस तरह राज्य में कोरोना सक्रिय मामले अब 4964 हैं।
राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों और ठीक हुये मरीजों की संख्या गुरूग्राम में 4729(2744), फरीदाबाद 2596(1228), सोनीपत 925(515),रोहतक 481(405), अम्बाला 292(177), पलवल 263(178), भिवानी 316(85), करनाल 236(146), हिसार 206(101), महेंद्रगढ़ 200(137), झज्जर 208(132), रेवाड़ी 212(46), नूंह 160(128), पानीपत 137(98), कुरूक्षेत्र 111(66), फतेहाबाद 94(67), पंचकूला में 97(50), जींद 96(36), सिरसा 90 (70), यमुनानगर 90(50), कैथल 70(52) और चरखी दादरी 69(45) हो गई है। राज्य में कोरोना ने अब तक 178 लोगों की जान ले ली है जिनमें 123 पुरूष और 55 महिलायें हैं। गुरूग्राम में 69, फरीदाबाद में 64, सोनीपत 11, रोहतक सात, पानीपत छह, जींद चार, अम्बाला, भिवानी, करनाल और झज्जर तीन-तीन, पलवल दो तथा रेवाड़ी, हिसार और चरखी दादरी में एक-एक मौत होने की बुलेटिन में पुष्टि की गई है।