

चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब उत्तरोत्तर गम्भीर रूप धारण करती जा रही है। राज्य में आज सायं तक कोरोना के 789 नये मामले आने के बाद राज्य में इस इस महामारी से पीड़ितों की कुल संख्या 40843 हो गई है। वहीं इनमें से 474 लोगों की मौत हो चुकी है और 34031 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले अब 6338 हैं।
राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के कोरोना की स्थिति को लेकर यहां जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई। राज्य में काेरोना संक्रमण पॉजिटिव दर 5.64 प्रतिशत, रिकवरी दर 83.32 प्रतिशत जबकि मृत्यु दर 1.16 प्रतिशत है। राज्य के सभी 22 जिले इस समय कोरोना की चपेट में हैं तथा इनमें कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। काेरोना संक्रमितों की कुल संख्या के मामले में अब फरीदाबाद ने गुरूग्राम को पीछे छोड़ दिया है। ये दोनों जिले राज्य में कोरोना मामलों की दृष्टि से तालिका में सबसे ऊपर हैं जहां अब तक क्रमश: कुल 9979 और 9648 मामले हो चुके हैं हालांकि इनमें से क्रमश: 8968 और 8841 ठीक हो चुके हैं।
राज्य के सोनीपत, रोहतक, रेवाड़ी और अम्बाला जिलों में भी कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। फरीदाबाद में आज काेरोना के 149, पानीपत 126, गुरूग्राम 99, अम्बाला 88, रेवाड़ी 69, पंचकूला 61, हिसार 36, कुरूक्षेत्र 33, महेंद्रगढ़ 32, पलवल 27, भिवानी 19, कैथल 18, झज्जर 11, फतेहाबाद नौ, नूंह आठ और जींद में चार मामले आये।
राज्य के सोनीपत, रोहतक, करनाल, सिरसा, यमुनानगर और चरखी दादरी में कोरोना का आज कोई मामला नहीं आया। राज्य में कोरोना से अब तक 474 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें 337 पुरूष और 137 महिलाएं हैं।
इनमें से फरीदाबाद 140, गुरूग्राम 125, सोनीपत 33, रोहतक 24, पानीपत 21, अम्बाला 19, करलाल 13, नूंह और झज्जर 12-12, रेवाड़ी 11, हिसार और पलवल दस-दस, कुरूक्षेत्र नौ, भिवानी आठ, सिरसा सात, जींद छह, फतेहाबाद चार, पंचकूला और यमुनानगर तीन-तीन, कैथल दो तथा महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी में एक-एक मौत होने की बुलेटिन में पुष्टि की गई है।