

चंडीगढ़। कोरोना संक्रमण से दस और लोगों की मौत के साथ आज हरियाणा में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 567 हो गई।
हरियाणा सरकार के यहां जारी बुलेटिन के अनुसार आज फरीदाबाद, रेवाड़ी और अंबाला में दो-दो लोगों की और गुरुग्राम, हिसार , कुरुक्षेत्र और सिरसा में एक-एक कोरोना पॉजिटिव मरीज ने दम तोड़ा।
बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 994 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें यमुनानगर से 88, पानीपत से 83 और फरीदाबाद से 79 लोग शामिल हैं। इसके बाद प्रदेश में अब तक संक्रमित पाये जाने वालों की संख्या 49930 हो गई है।
बुलेटिन के अनुसार आज फरीदाबाद के 132, गुरुग्राम के 92 और पानीपत के 81 लोगों समेत 758 संक्रमित ठीक हुए हैं। इससे महामारी में स्वस्थ होकर घर लौटने वालों की कुल संख्या आज 42056 हो गई। इस समय राज्य में 7307 लोग उपचाराधीन हैं अर्थात कोरोना के सक्रिय मामले हैं।