Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश में बारह दिन से मौतों का आंकड़ा 300 से नीचे - Sabguru News
होम Breaking देश में बारह दिन से मौतों का आंकड़ा 300 से नीचे

देश में बारह दिन से मौतों का आंकड़ा 300 से नीचे

0
देश में बारह दिन से मौतों का आंकड़ा 300 से नीचे
coronavirus update india recorded 18088 fresh covid-19 positive cases in 24 hours
coronavirus update india recorded 18088 fresh covid-19 positive cases in 24 hours
coronavirus update india recorded 18088 fresh covid-19 positive cases in 24 hours

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों के घटते-बढ़ते क्रम के बीच इस बीमारी से प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या पिछले 12 दिन से 300 से नीचे बनी हुई है वहीं स्वस्थ होने वालों की तादाद में बढ़ोतरी तथा सक्रिय मामलों में गिरावट लगातार जारी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 264 संक्रमितों की मौत हो गयी जिसे मिलाकर अब तक 1,50,114 लोग अपनी जान गंवा बैठे हैं। गत 26 दिसम्बर से प्रतिदिन तीन सौ से कम मरीजों की जान जा रही है जबकि इससे पहले इनकी संख्या तीन से पांच सौ के बीच रही। देश में मृत्यु दर अभी 1.45 फीसदी है।

ब्रिटेन में पता चले कोरोना के नये स्ट्रेन के मामले देश में धीरे -धीरे बढ़ रहे हैं और अब तक 71 व्यक्तियों में इसका संक्रमण पाया गया है।

पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 18,088 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की संख्या एक करोड़ तीन लाख 74 हजार से अधिक हो गयी। वहीं 21314 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की संख्या 99.97 लाख तथा रिकवरी दर बढ़कर 96.36 प्रतिशत हो गयी। सक्रिय मामले 3490 घटकर 2.27 लाख रह गये और इनकी दर 2.19 प्रतिशत रह गयी।

केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 669 सक्रिय मामले बढ़े और इनकी संख्या 63,993 हो गयी है। राज्य में सबसे अधिक 4922 मरीज स्वस्थ भी हुए जिसे मिलाकर कोरोनामुक्त वालों का आंकड़ा 7.17 लाख हो गया है वहीं मृतकों की संख्या 3184 हो गयी है। सक्रिय मामलों में केरल अभी पहले स्थान पर है।

महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 268 बढ़कर 50,223 हो गये हैं वहीं कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद 18.50 लाख हो गयी है जबकि 64 और मरीजों की मौत से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 49,759 हो गया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी सक्रिय मामलों में निरंतर कमी आ रही है और अब इनकी संख्या 4562 रह गयी है। वहीं दूसरे दिन भी 12 और मरीजों की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर 10,609 हो गयी है। दिल्ली में 6.12 लाख से ज्यादा मरीज कोरोनामुक्त हुए हैं।

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 570 घटकर 9656 रह गयी है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 12,118 हो गया है तथा अब तक 9.01 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं। आंध्र प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मामले 95 बढ़कर 3038 हो गये। राज्य में अब तक कोरोना से 7122 लोगों की मौत हुई है और 8.73 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 219 कम होकर 12,286 रह गये। इस महामारी से 8433 लोगों की मौत हो चुकी है तथा अब तक 5.68 लाख से अधिक मरीज स्वस्थ हुए हैं।

तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 7808 रह गयी है तथा अभी तक 12,177 लोगाें की मौत हुई है। राज्य में 8.02 लाख मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं।

ओडिशा में सक्रिय मामले घटकर 2025 रह गये हैं , वहीं 3.26 लाख लोग इस संक्रमण से निजात पा चुके हैं जबकि मृतकों की संख्या 1887 हो गयी है। तेलंगाना में कोरोना के सक्रिय मामले 4982 रह गये हैं और 1556 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 2.81 लाख से अधिक लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में कोरोना के सक्रिय मामले 378 कम होकर 9293 रह गये हैं और 9841 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक 5.37 लाख से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामले 2983 रह गये हैं तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 1.59 लाख से अधिक हो गई है जबकि 5404 मरीजों की जान जा चुकी है।

मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 8427 रह गयी है तथा अब तक 2.33 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 3662 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मामले 655 कम होकर 9111 रह गये हैं। राज्य में 2.71 लाख लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं वहीं 25 और मरीजों की मौत होने के साथ मृतकों की संख्या 3437 हो गयी है।

गुजरात में सक्रिय मामले 8830 रह गये हैं तथा 4325 लोगों की मौत हुई है और 2.35 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 4351 रह गये हैं। राज्य में कोरोना से 1415 लोगों की मौत हुई है जबकि 2.47 लाख से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक हरियाणा में 2927, राजस्थान में 2719, जम्मू-कश्मीर में 1897, उत्तराखंड में 1544, असम में 1057, झारखंड में 1038, हिमाचल प्रदेश में 948, गोवा में 744, पुड्डुचेरी में 635, त्रिपुरा में 387, मणिपुर में 363, चंडीगढ़ में 322, मेघालय में 141, सिक्किम में 129, लद्दाख में 127, नागालैंड में 79, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 62, अरुणाचल प्रदेश में 56, मिजोरम में आठ तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।