Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश में कोरोना से 58 फीसदी मौतें महाराष्ट्र और दिल्ली में - Sabguru News
होम India City News देश में कोरोना से 58 फीसदी मौतें महाराष्ट्र और दिल्ली में

देश में कोरोना से 58 फीसदी मौतें महाराष्ट्र और दिल्ली में

0
देश में कोरोना से 58 फीसदी मौतें महाराष्ट्र और दिल्ली में
34968 deaths and 1583792 lakh infected with corona in india
coronavirus update india recorded 24879 fresh covid 19 positive cases total number rises to 776296
coronavirus update india recorded 24879 fresh covid 19 positive cases total number rises to 776296

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (कोविड-19) के कारण महाराष्ट्र और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब तक 12,361 लोगों की जान जा चुकी है, जो देश में अब तक इसके कारण हुई कुल मौतों का 58.51 प्रतिशत है।

कोविड-19 से जहां महाराष्ट्र में 9148 लोगों की मौत हुई है, वहीं राष्ट्रीय राजधानी में इस महामारी ने 3213 लोगों की जान ली है हालांकि दिल्ली संक्रमितों की संख्या के मामले में तमिलनाडु के बाद तीसरे स्थान पर है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 24,879 नये मामले सामने आये हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,76,296 हो गई है। देश में अब तक इस महामारी से 21,129 लोगों की मौत हुई है तथा 4,76378 लोग स्वस्थ हुए हैं। देश में इस समय कोरोना वायरस के 2,69,789 सक्रिय मामले हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य…………………सक्रिय …..ठीक हुए….मौत……संक्रमित

अंडमान निकोबार……72…………77………0……….149

आंध्र प्रदेश ……….11894…….11101……264……22259

अरुणाचल प्रदेश …..176………109……….2……….287

असम ……………..4591…….8729……..16…….13336

बिहार………………3528……9554…….107…….13189

चंडीगढ़ ……………104………402……….7…………513

छत्तीसगढ़ ………..676………2835…….14………..3525

दादरा नगर हवेली

और दमन दीव…….222……..184………0…………408

दिल्ली …………..23452….78199……3213…..104864

गोवा……………….824……..1207…….8…………2039

गुजरात………….9091………27289…1993……38333

हरियाणा ……….4302………14106….282…….18690

हिमाचल प्रदेश ..257…………833…….11……….1101

जम्मू कश्मीर ….3545………5567……149……..9261

झारखंड……….. 904………..2170……22………3096

कर्नाटक ……….16531……..11876….479…….28877

केरल ………….2609……….3559……27……….6195

लद्दाख ………….204………..836……..1…………1041

मध्य प्रदेश …….3420………11987 …629……..16036

महाराष्ट्र ………91084……..123192…9148…..223724

मणिपुर ………..642…………796……….0……….1435

मेघालय ……….36………….43………..1………….80

मिजोरम ……….64………….133………0………….197

नागालैंड ……..353………..304………0………….657

ओडिशा ……..3570……..7006…….48………..10624

पुड्डुचेरी ……….514………480………14………….1008

पंजाब ………..1901…….4828…….178………..6907

राजस्थान …….4714……16866……482……….22063

सिक्किम………..62………..71………0 …………..133

तमिलनाडु ……46483…..74167….1700……..22350

तेलंगाना ……..11933……17279…..324………29536

त्रिपुरा …………436……….1324…….1…………1761

उत्तराखंड ……562……….2650…….46………..3258

उत्तर प्रदेश …..90080……20331……845………31156

पश्चिम बंगाल..7705…..16291……827………24823

राज्यों को पुन:

भेजे गए मामले..4385………0……….0………….4385

कुल ……….269789…..476378 ….21129….767296