

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलोें में हाे रही लगातार वृद्धि के कारण संक्रमितोें की संख्या अब 55 लाख से अधिक गयी है। राहत की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में रोगमुक्त लोगों की संख्या अधिक रही जिससे सक्रिय मामलों में भी कमी आयी है।
विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार देर रात तक 38,305 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 55,23,917 हो गयी है। इस दौरान 436 और मरीजों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 88,345 हो गयी है।
राहत की बात यह है कि देश में कोरोना वायरस से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान
41,805 और लोगों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या 44,34,555 हो गयी है।
देश में इस समय कोविड-19 के सक्रिय मामले आज 995806 दर्ज किए गए।
महाराष्ट्र 2,91,238 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद कर्नाटक में 95,335 मामले और आंध्र प्रदेश में 74,518 सक्रिय मामले हैं। देश में सक्रिय मामलों की दर 17.99 प्रतिशत और रोग मुक्त होने वालों की दर 80.12 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.59 फीसदी है।
महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 2,91,238 है। राज्य में संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 8,84,341 हो गयी है। राज्य में रिकॉर्ड 455 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 32,671 हो गयी है। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।