Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश में पहली बार करीब 58 हजार कोरोनामुक्त, 3734 सक्रिय मामले घटे - Sabguru News
होम Breaking देश में पहली बार करीब 58 हजार कोरोनामुक्त, 3734 सक्रिय मामले घटे

देश में पहली बार करीब 58 हजार कोरोनामुक्त, 3734 सक्रिय मामले घटे

0
देश में पहली बार करीब 58 हजार कोरोनामुक्त, 3734 सक्रिय मामले घटे
coronavirus update india recorded 55079 fresh covid 19 positive cases total number rises to 2702743
coronavirus update india recorded 55079 fresh covid 19 positive cases total number rises to 2702743
coronavirus update india recorded 55079 fresh covid 19 positive cases total number rises to 2702743

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकाेप के बीच इससे निजात पाने वालों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान पहली बार लगभग 58 हजार लोग स्वस्थ हुए हैं जिससे सक्रिय मामलों में भी 3734 की बड़ी कमी दर्ज की गयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 57,937 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 19,77,779 हो गयी है। इसके कारण मरीजों की संख्या में भी बड़ी कमी दर्ज की गयी है और यह 6,73,166 रह गयी है। देश के 16 राज्यों में इस दौरान सक्रिय मामलों में कमी आयी है जिसमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 3126, बिहार में 1672 और आंध्र प्रदेश में 1168 मरीज कम हुए हैं।

देशभर में पिछले 24 घंटों के दौरान 55,079 लोग संक्रमित हुए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या 27,02,743 हो गयी है। वहीं इस दौरान 876 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 51,797 हाे गयी।देश में अब सक्रिय मामले 24.91 प्रतिशत, रोगमुक्त होने वालों की दर 73.18 प्रतिशत और मृतकों की दर 1.92 प्रतिशत है।

कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 3126 घटकर 1,55,579 रह गयी तथा 228 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 20,265 हो गया। इस दौरान 11391 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,28,514 हो गयी। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

आंध्र प्रदेश में मरीजाें की संख्या 1168 कम होने से सक्रिय मामले 84,777 रह गये हैं। राज्य में अब तक 2732 लोगों की मौत हुई है, वहीं 7,866 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 2,09,100 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या 869 घटी है और यहां अब 80659 सक्रिय मामले हैं। मरने वालों का आंकड़ा 115 बढ़कर 4062 पर पहुंच गया है। राज्य में अब तक 1,48,562 लोग स्वस्थ हुए हैं।

तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 103 बढ़कर 54122 हो गये हैं तथा 5886 लोगाें की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 2,83,937 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 644 मरीज कम हुए हैं जिससे सक्रिय मामले 50893 हो गये हैं तथा इस महामारी से 2515 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,04,808 मरीज ठीक हुए हैं।

सक्रिय मामलों में इसके बाद बिहार का स्थान है, जहां यह संख्या 29387 हो गयी है। राज्य में 468 लोगों की मौत हुई है जबकि 76452 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

देश के पूर्वी राज्य पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 27402 सक्रिय मामले हैं तथा 2473 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 89703 लोग स्वस्थ हुए हैं।

तेलंगाना में कोरोना के 21024 सक्रिय मामले हैं और 711 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 72,202 लोग इस महामारी से ठीक हुए है।

गुजरात में सक्रिय मामले 14315 हैं तथा 2,800 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 62595 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले की तादाद में 29 की वृद्धि होने से यह संख्या 10,852 हो गये हैं। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4214 हो गयी है तथा अब तक 138301 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 1128, राजस्थान में 887, पंजाब में 863, हरियाणा में 550, जम्मू-कश्मीर में 548, ओडिशा में 353, झारखंड में 250, असम में 197, उत्तराखंड में 158, केरल में 169, छत्तीसगढ़ में 150, पुड्डुचेरी में 114, गोवा में 111, त्रिपुरा में 62, चंडीगढ़ में 30, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 29, हिमाचल प्रदेश में 19, मणिपुर में 17, लद्दाख में 14, नागालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में पांच, दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो तथा सिक्किम में एक व्यक्ति की मौत हुई है।