Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 62 लाख के पार - Sabguru News
होम Breaking देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 62 लाख के पार

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 62 लाख के पार

0
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 62 लाख के पार
coronavirus update india recorded 59464 fresh covid-19 positive cases
coronavirus update india recorded 59464 fresh covid-19 positive cases
coronavirus update india recorded 59464 fresh covid-19 positive cases

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के कारण संक्रमितों की संख्या सोमवार की देर रात 62 लाख के पार पहुंच गई है लेकिन राहत की बात यह है कि अब तक 51.27 लाख से अधिक मरीज इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार देर रात तक करीब 59,464 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 62,02,483 हो गयी है। इस दौरान 1086 और मरीजों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 96 हजार के पार 97,227 हो गयी है।

राहत की बात यह है कि देश में नये मामलों की तुलना में कोरोना वायरस से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 56,280 और लोगों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या साढे 51 लाख के पार 51,54,853 हो गयी है। देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 9,51,424 रह गये हैं।

महाराष्ट्र 2,60,362 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। कर्नाटक में 10453 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या 5,92,911 हो गयी है। इस दौरान 6,628 और मरीजों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 4,76,378 हो गयी है। इसी अवधि में 136 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 8,777 हो गयी है।

इस दौरान सक्रिय मामलों में 3,689 की वृद्धि दर्ज की गयी जिससे ऐसे मामले बढ़कर 1,07,737 हो गये।

कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमण के 14,976 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 13,66,129 हो गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या में फिर से वृद्धि दर्ज की गयी जिससे सक्रिय मामलों में कमी आयी है। सक्रिय मामलों की संख्या घट कर 2,60,362 रह गयी।

इस दौरान 19,212 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 10,69,159 हो गयी है।

राज्य में अब तक 13,66,129 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं तथा 430 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 36,181 हो गयी है।

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 78.26 फीसदी पहुंच गयी है वहीं मृत्यु दर महज 2.64 प्रतिशत है।
दक्षिणी राज्य कर्नाटक में इस दौरान कोरोना वायरस के 10,453 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 5.92 लाख के पार हो गयी। राज्य में संक्रमितों की संख्या 5,92,911 हो गयी है। इस दौरान 6,628 और मरीजों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 4,76,378 हो गयी है। इसी अवधि में 136 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 8,777 हो गयी है। इस दौरान सक्रिय मामलों में 3,689 की वृद्धि के साथ बढ़कर 1,07,737 हो गये है।

आंध्र प्रदेश में आज 6,190 नये मामले सामने आये। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6,87,351 हो गयी है। इस दौरान 9,836 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त होने वालों की संख्या 6,22,136 हो गयी। इसी अवधि में 35 और लोगों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 5,780 पहुंच गया है। राज्य में अभी 59,435 सक्रिय मामले हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मामले घटकर 52,160 हो गये हैं तथा यहां इस महामारी से 5,715 लोगों की मौत हुई है जबकि 3,36,981 मरीज ठीक हुए हैं।

तमिलनाडु में कोरोना संक्रमण के 5,546 नये मामले सामने आये जिसे मिलाकर संक्रमितों की कुल संख्या 5,91,943 हो गयी। इसके साथ ही 70 और लोगों की मौत के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 9,453 हो गयी। इसी अवधि में 5,501 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 5,36,209 लोग कोरोना मुक्त हो चुके हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 46,281 है।

केरल में 7,354 नये मामले आने से संक्रमितों की संख्या 1,87,277 हो गई है तथा 22 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 720 पहुंच गई है। यहां सक्रिय मामले 61,791 है। ओडिशा में सक्रिय मामले घटकर 37,210 हो गये हैं और 881 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 1,77,585 हो गयी है।

दिल्ली में 3227 नए मामले सामने आने संक्रमितों की संख्या 2,76,325 हो गई। इस दौरान 2,778 और मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक कुल 2,43,481 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से 48 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,320 हो गयी है।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 59,102 लोगों जांच की गई। यहां वायरस के कुल 30,20,158 नमूनों की जांच की जा चुकी है। यहां सक्रिय मामलों की संख्या 27,524 पहुंच गयी। संक्रमण के बढ़ते प्रकोप की रोकथाम के प्रयास में निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या आज 40 और बढ़कर 2505 हो गयी है।

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 3,188 नये मामले आने से संक्रमितों की संख्या 2.50 लाख के पार पहुंच गयी लेकिन राहत की बात यह है इस दौरान 2,961 मरीजों के स्वस्थ होने से राज्य में रोगमुक्त लोगों की संख्या 2,22,805 हो गयी है तथा 62 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,899 हो गई है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,53,768 हो गयी है।

पंजाब में चौबीस घंटों में राज्य में कोरोना से 75 लोगों की मौत हुई। इसी के साथ अब तक राज्य में कोरोना से अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 3359 तक पहुंच गयी। संक्रमित मरीजों की संख्या 112460 तक पहुंच गयी ,वहीं कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या 92277 हो गयी । पिछले चौबीस घंटों में 1100 नये मामले सामने आये हैं और सक्रिय मरीज 16824 हो गये हैं ।

मध्य प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 1,26,043 है तथा 102,445 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 2281 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 16,603 हैं तथा 3,442 लोगों की मौत हुई है और 1,15,959 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। बिहार में सक्रिय मामले 12,686 हो गये हैं। राज्य में 894 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,67,890 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 1471, हरियाणा में 1356, जम्मू-कश्मीर में 1164, छत्तीसगढ़ में 877, झारखंड में 688, असम में 667, उत्तराखंड में 591, पुड्डुचेरी में 515, गोवा में 407, त्रिपुरा में 273, चंडीगढ़ में 158, हिमाचल प्रदेश में 175, मणिपुर में 65, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 53, लद्दाख में 58, मेघालय में 46, सिक्किम में 35, नागालैंड में 12, अरुणाचल प्रदेश में 15 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।