Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश में कोरोना मामले साढ़े 67 लाख के करीब - Sabguru News
होम India City News देश में कोरोना मामले साढ़े 67 लाख के करीब

देश में कोरोना मामले साढ़े 67 लाख के करीब

0
देश में कोरोना मामले साढ़े 67 लाख के करीब
coronavirus update india recorded 66609 fresh covid-19 positive cases
coronavirus update india recorded 66609 fresh covid-19 positive cases
coronavirus update india recorded 66609 fresh covid-19 positive cases

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार बढ़ोतरी से संक्रमितों का आंकड़ा मंगलवार देर रात साढ़े 67 लाख के करीब पहुंच गया लेकिन राहत की बात यह है कि सक्रिय मामलों की संख्या में गिरावट दर्ज की गयी है जो 9.08 लाख पर आ गयी हैं।

विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक आज देर रात तक 66,609 नये मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या 67,48,917 हो गयी है। इस दौरान 935 और मरीजों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 1,04,536 हो गयी।

राहत की बात यह है कि देश में नये मामलों की तुलना में कोरोना की महामारी से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 75,330 और लोगों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या 57,34,638 हो गयी है। देश में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में कमी आने और स्वस्थ मरीजों में तुलनात्मक वृद्धि के कारण सक्रिय मामले 10,236 और घटकर 9,08,787 रह गये।

महाराष्ट्र 2,47,023 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। कर्नाटक एक लाख से अधिक 1,15,151 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि केरल 87,738 सक्रिय मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है।

कोरोना महामारी से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संक्रमण के 12,258 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,65,911 पहुंच गयी। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या में वृद्धि दर्ज की गयी जिसके कारण सक्रिय मामलों में कमी आयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 5,254 और घटकर 2,47,023 रह गयी।

इस दौरान 17,141 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 11,79,726 हो गयी है तथा 370 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 38,717 हो गयी है। राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 80.47 फीसदी पहुंच गयी है जबकि मृत्यु दर महज 2.64 प्रतिशत है।

दक्षिणी राज्य आंध्र प्रदेश में कोरोना के 5795 नए मामले सामने आए हैं जिससे यहां संक्रमितों की संख्या 729307 हो गयी है जबकि 33 और मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा 6052 हो गयी है। राज्य में अबतक 672479 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के मरीजों की संख्या में 9993 की वृद्धि के बाद राज्य में अब कोरोना के 115151 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 9461 पर पहुंच गया है तथा अब तक 533074 लोग स्वस्थ हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में इस दौरान सक्रिय मरीज कम हुए हैं जिससे सक्रिय मामले 44,031 हो गये हैं तथा इस महामारी से 6153 लोगों की मौत हुई है जबकि 3,70,753 मरीज ठीक हुए हैं। तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या 45,279 हो गयी है तथा 9917 लोगाें की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 5,75,212 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। केरल में सक्रिय मामले 87,738 हो गये तथा 885 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 154092 हो गयी है। ओडिशा में सक्रिय मामले 26793 हो गये हैं और 993 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 210217 हो गयी है।

राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 22720 हो गयी है। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 5581 हो गयी है तथा अब तक 2,66,935 मरीज रोगमुक्त हुए हैं। तेलंगाना में कोरोना के 26,644 सक्रिय मामले हैं और 1181 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,74,769 लोग इस महामारी से ठीक हुए है। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 27,988 सक्रिय मामले हैं तथा 5318 लोगों की मौत हुई है, वहीं अब तक 2,43,743 लोग स्वस्थ हुए हैं।

पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 11982 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 1,04,355 हो गयी है जबकि अब तक 3679 लोगों की मौत हो चुकी है। मध्य प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 18,141 है तथा 1,18,039 मरीज स्वस्थ हुए हैं जबकि 2488 लोगों की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। गुजरात में सक्रिय मामले 16496 हैं तथा 3522 लोगों की मौत हुई है और 125343 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।

बिहार में सक्रिय मामले 11268 हो गये हैं। राज्य में 925 लोगों की मौत हुई है जबकि 177929 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक राजस्थान में 1574, हरियाणा में 1509, जम्मू-कश्मीर में 1268, छत्तीसगढ़ में 1081, झारखंड में 757, असम में 760, उत्तराखंड में 677, पुड्डुचेरी में 546, गोवा में 468, त्रिपुरा में 298, चंडीगढ़ में 180, हिमाचल प्रदेश में 224, मणिपुर में 78, लद्दाख में 61, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 54, मेघालय में 60, सिक्किम में 49, नागालैंड में 12, अरुणाचल प्रदेश में 19 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।