Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 लाख के पार, सक्रिय मामले आठ लाख से अधिक - Sabguru News
होम Breaking देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 लाख के पार, सक्रिय मामले आठ लाख से अधिक

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 लाख के पार, सक्रिय मामले आठ लाख से अधिक

0
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 37 लाख के पार, सक्रिय मामले आठ लाख से अधिक
coronavirus update india recorded 69847 fresh covid-19 positive cases
coronavirus update india recorded 69847 fresh covid-19 positive cases
coronavirus update india recorded 69847 fresh covid-19 positive cases

नई दिल्ली। देश में मंगलवार देर रात तक कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के करीब 70 हजार नये मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 37 लाख के पार 37.57 लाख से अधिक हो गया जबकि 967 कोरोना मरीजों की मौत से मृतकाें की संख्या 66,000 से अधिक हो गयी।

वायरस के बढ़ते कहर के बीच राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या में भी वृद्धि जारी है और आज फिर से रिकवरी दर में आंशिक सुधार दर्ज किया गया।

महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक समेत विभिन्न राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार आज देर रात तक 69,847 नये मामले सामने आने से संक्रमितों का कुल आंकड़ा 37,57,787 तथा मृतकों की संख्या 66,400 हो गयी है।

चिंता की बात यह है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नये संक्रमितों में वृद्धि जारी है जिसके कारण सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आज 14,458 मरीज बढ़ने से सक्रिय मामले बढ़कर आठ लाख के पार 8,00,454 पहुंच गये।

इस दौरान 52,967 लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमण मुक्त हाेने वालों का आंकड़ा 28,90,344 पर पहुंच गया।

देश में सक्रिय मामले 21.30 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 76.91 प्रतिशत है जबकि मृतकों की दर 1.76 प्रतिशत है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर गत दिवस के 76.70 प्रतिशत से सुधरकर आज 76.91 फीसदी पर पहुंच गयी।

राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 15,765 नये मामले सामने आये। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 10,368, कर्नाटक में 9058, तमिलनाडु में 5928, उत्तर प्रदेश में 5343, ओडिशा में 3025, पश्चिम बंगाल में 2943, दिल्ली में 2312, बिहार में 1928, हरियाणा में 1694, मध्य प्रदेश में 1525, पंजाब में 1516 तथा केरल में 1140 नये मामले सामने आये।

महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 15,765 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या मंगलवार रात बढ़कर 8,08,306 पहुंच गयी। राज्य में इस दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों में भी गिरावट दर्ज की गयी और इस दौरान 10,978 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 5,84,537 पहुंच गयी है। इस दौरान 320 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 24,903 हो गयी है। राज्य में अब तक स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 5,84,537 हो गयी है।

राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज 72.31 प्रतिशत पहुंच गयी जबकि मरीजों की मृत्यु दर 3.08 फीसदी रह गयी।

चिंता की बात यह है कि राज्य में आज 4,467 संक्रमितों की बढ़ोतरी दर्ज की गयी। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या आज 1,98,523 पहुंच गयी, जो सोमवार को 1,94,056 रही थी

आंध्र प्रदेश में आज कोरोना वायरस के 10,368 नये मामले सामने आने से सक्रिय मरीजाें की संख्या एक लाख को पार कर 1,01,210 हो गयी। राज्य में अब तक 4053 लोगों की मौत हुई है जबकि रोग मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 3,39,876 हो गयी है।

कोरोना संक्रमण के मामलों में पूरे देश में चौथे स्थान पर स्थित दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 9058 नये मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या 3,51,481 हो गयी है। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 90,999 हैं। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 5837 पर पहुंच गया है तथा अब तक 2,54,626 लोग स्वस्थ हुए हैं। राज्य में आज 5,159 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

कोरोना संक्रमण और मौत के मामले मेें देश में दूसरे स्थान पर स्थित तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 52,379 हो गयी है तथा मृतकों की संख्या 7,418 हो गयी है। वहीं राज्य में अब तक 3,74,172 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में आज 6,031 मरीज पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी इस दौरान 5343 मरीजों की वृद्धि हुई है जिससे सक्रिय मामले 55,538 हो गये हैं तथा इस महामारी से 3,542 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,76,677 मरीज ठीक हुए हैं।
तेलंगाना में आज कोरोना के 2,734 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,27,697 हो गयी। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले 31 हजार को पार कर 31,699 हो गए हैं और अब तक 836 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 95,162 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,943 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,65,721 हो गयी लेकिन इस दौरान 3,346 मरीजों के स्वस्थ होने से सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 24,822 रह गयी। राज्य में महामारी से अब तक 3,283 लोगों की मौत हुई है जबकि अब तक 1,37,616 लोग स्वस्थ हुए हैं।
ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 3,025 नये मामले सामने आने के बाद सक्रिय मामले 28,719 हो गये हैं और 556 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 77,286 हो गयी है।

केरल में भी कोरोना संक्रमण के नये मामलों में दिन-प्रतिदिन इजाफा हो रहा है। राज्य में आज कोरोना के 1,140 नये मामले सामने आने से सक्रिय मामले घटकर 22,514 हो गये। राज्य में अब तक 299 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 53,649 हो गयी है।

बिहार में सक्रिय मामले लगातार घटते हुए 15,954 हो गये हैं। राज्य में अब तक 709 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,21,601 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं।

गुजरात में सक्रिय 15,533 हैं तथा 3,020 लोगों की मौत हुई है और 77,882 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।
इसके बाद पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 15,849 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 38,147 हो गयी है जबकि अब तक 1,512 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य में आज 1,516 नये मामले सामने आये हैं। पंजाब में अब तक 55,508 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 2,312 नये मामले सामने आये जबकि 1,050 मरीज स्वस्थ हुए। राजधानी में कुल संक्रमितों का आंकड़ा आज बढ़कर 1,77,060 पहुंच गया। इस दौरान कोरोना वायरस को मात देने वालों का कुल आंकड़ा 1,56,728 हो गया।

दिल्ली का स्थान सर्वाधिक रिकवरी दर वाले राज्यों में है लेकिन चिंता की बात यह है कि आज फिर से स्वस्थ होने वालों की तुलना में नये मामलों की संख्या अधिक हो गयी। इससे रिकवरी दर कल के 89.08 प्रतिशत से घटकर आज 88.51 फीसदी हो गई। राजधानी में एक समय रिकवरी दर 90 फीसदी से अधिक हो गयी थी।

राजधानी में कोराेना वायरस संक्रमण से आज 18 और मरीजों की जान चली गयी इसे मिलाकर यह जानलेवा वायरस से अब तक 4,462 लोगों को लील चुका है।

सक्रिय मामलों में आज 1,244 की वृद्धि भी चिंता का प्रमुख कारण है। राजधानी में सक्रिय मामले गत दिवस के 14,626 से बढ़कर आज 15,870 रह गये। राजधानी में कंटेनमेंट जोन में फिर से वृद्धि भी चिंता का कारण बनी हुई है। आज कंटेनमेंट जोन 13 और बढ़कर 846 हो गये जो सोमवार को 833 थे।

कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 1426, राजस्थान में 1062, जम्मू-कश्मीर में 717, हरियाणा में 706, झारखंड में 417, असम में 306, छत्तीसगढ़ में 287, उत्तराखंड में 269, पुड्डुचेरी में 240, गोवा में 194, त्रिपुरा में 113, चंडीगढ़ में 57, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 46, हिमाचल प्रदेश में 37, लद्दाख में 34 , मणिपुर में 29, नागालैंड में आठ, मेघालय में 10, अरुणाचल प्रदेश में सात, सिक्किम में तीन तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।