Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 34 लाख के करीब पहुंची, रिकवरी दर सुधरी - Sabguru News
होम Breaking देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 34 लाख के करीब पहुंची, रिकवरी दर सुधरी

देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 34 लाख के करीब पहुंची, रिकवरी दर सुधरी

0
देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 34 लाख के करीब पहुंची, रिकवरी दर सुधरी
coronavirus update india recorded 70159 fresh covid 19 positive cases total number rises to 3377908
coronavirus update india recorded 70159 fresh covid 19 positive cases total number rises to 3377908
coronavirus update india recorded 70159 fresh covid 19 positive cases total number rises to 3377908

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और गुरुवार देर रात तक संक्रमण के 70 हजार से अधिक नये मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 33.77 लाख के पार हो गया तथा करीब 1017 और कोरोना मरीजों की मौत से मृतकाें की संख्या 61 हजार से अधिक हो गयी।

वायरस के बढ़ते कहर के बीच राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की संख्या में भी वद्धि जारी है और आज फिर से रिकवरी दर में आंशिक सुधार दर्ज किया गया।

महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक समेत विभिन्न राज्यों से मिली जानकारी के अनुसार आज देर रात तक 70,159 नये मामले सामने आने से संक्रमितों का कुल आंकड़ा 33,77,908 तथा मृतकों की संख्या 61,646 हो गयी है।

चिंता की बात यह है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नये मामलों में वृद्धि जारी है जिसके कारण सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आज रिकॉर्ड 11704 मरीज बढ़ने से सक्रिय मामले बढ़कर 7,37,695 पहुंच गये।

इस दौरान 54,547 लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमण मुक्त हाेने वालों का आंकड़ा 25,77,990 पर पहुंच गया। इसके कारण स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर गत दिवस के 76.26 प्रतिशत से सुधरकर आज 76.31 फीसदी पर पहुंच गयी। मृत्यु दर भी घटकर 1.82 फीसदी रह जाने से भी राहत मिली है।

राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 14,857 नये मामले सामने आये। इसके बाद आंध्र प्रदेश में 10621, कर्नाटक में 9386, तमिलनाडु में 5981, उत्तर प्रदेश में 5391, ओडिशा में 3384, पश्चिम बंगाल में 2997, केरल में 2406, बिहार में 1861, दिल्ली में 1840, पंजाब में 1746, मध्य प्रदेश में 1317, हरियाणा में 1293 तथा गुजरात में 1190 नये मामले सामने आये।

कोरोना महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के रिकॉर्ड 14,718 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या आज रात बढ़कर 7,33,568 पहुंच गयी। राज्य में इस दौरान 9,136 और मरीजों के स्वस्थ होने से संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 5,31,563 हो गयी है। इस दौरान 355 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 23,444 हो गयी है।

महाराष्ट्र में मरीजों के स्वस्थ होने की दर आज भी आंशिक गिरावट के साथ 72.46 प्रतिशत रह गई जबकि मरीजों की मृत्यु दर घटकर महज 3.19 प्रतिशत रह गयी। चिंता की सबसे गंभीर बात यह है कि राज्य में आज सक्रिय मामलों में 5,361 की बढोतरी दर्ज की गयी। राज्य में कुल सक्रिय मामलों की संख्या आज 1,78,234 रही जो पूरे देश में सबसे अधिक है।

आंध्र प्रदेश में इस दौरान मरीजाें की संख्या 2,001 बढ़ने से सक्रिय मामले 94,209 हो गये। राज्य में अब तक 3,633 लोगों की मौत हुई है जबकि कुल 2,95,248 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

कोरोना संक्रमण के मामलों में पूरे देश में चौथे स्थान पर स्थित दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 1,379 की वृद्धि हुई है और यहां अब 84,987 सक्रिय मामले हैं। राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 5,232 पर पहुंच गया है तथा अब तक 2,19,554 लोग स्वस्थ हुए हैं।

कोरोना संक्रमण और मौत के मामले मेें देश में दूसरे स्थान पर स्थित तमिलनाडु में सक्रिय मामलों की संख्या महज दो बढ़कर 52,364 हो गयी है तथा 6,948 लोगाें की मौत हुई है। वहीं राज्य में अब तक 3,43,930 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी इस दौरान 992 मरीजों की वृद्धि हुई है जिससे सक्रिय मामले 52,309 हो गये हैं तथा इस महामारी से 3217 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,52,893 मरीज ठीक हुए हैं।
तेलंगाना में कोरोना के 27,600 सक्रिय मामले हैं और 788 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 86,095 लोग इस महामारी से ठीक हुए है।

पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 26,709 सक्रिय मामले हैं तथा 3017 लोगों की मौत हुई है जबकि अब तक 1,21,046 लोग स्वस्थ हुए हैं।

ओडिशा में सक्रिय मामले 25,162 हो गये हैं और 501 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 65,323 हो गयी है ।

केरल में सक्रिय मामले बढ़कर 22,673 हो गये तथा 268 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 43,757 हो गयी है।

बिहार में सक्रिय मामले 18,491 हो गये हैं। राज्य में 662 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,09,696 लोग संक्रमणमुक्त भी हुए हैं।

गुजरात में सक्रिय मामले 14,766 हैं तथा 2962 लोगों की मौत हुई है और 73,601 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं।

इसके बाद पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 15,608 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 30,972 हो गयी है जबकि अब तक 1256 लोगों की मौत हो चुकी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस दौरान सक्रिय मामले 688 बढ़ने से यह संख्या 13,208 हो गयी है। वहीं संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 4369 हो गयी है तथा अब तक 1,50,027 मरीज रोगमुक्त हुए हैं।

कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 1306, राजस्थान में 998, जम्मू-कश्मीर में 671, हरियाणा में 646, झारखंड में 367, असम में 278, छत्तीसगढ़ में 245, उत्तराखंड में 228, पुड्डुचेरी में 190, गोवा में 171, त्रिपुरा में 85, चंडीगढ़ में 43, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 41, हिमाचल प्रदेश में 31, लद्दाख एवं मणिपुर में 25-25 ,नागालैंड में नौ, मेघालय में आठ, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।